बुधवार, 7 दिसंबर 2016

म्हारे रिवाज - कितने ठीक कितने गलत?

म्हारे रिवाज - कितने ठीक कितने गलत?
आजकाल म्हारे रिवाजां का, म्हारी पुरानी परम्परावां का, म्हारी पुरानी संस्कृति का बड़ा ढोल पिट्या जावण लागरया सै। उपभोगतावाद की गली सड़ी संस्कृति का मुकाबला इस पुरानी जंग लागे औड़ संस्कृति तै करण की गुहार करी जा सै। फेर खूंटा ठोक की एक बात तो गांठ मार लयो अक यो जो उपभोगतावाद की बाजारू संस्कृति का हमला सै इसका मुकाबला पुरानी संस्कृति तै, पुराने रिवाजां तै अर पुरानी परम्परावां तै नहीं करया जा सकदा। इन दोनूं संस्कृतियां मैं एक बात कोमन सै अर वा सै औरत नै एक चीज समझण की नजर, वा सै औरत नै उसके शरीर के मांह कै दैखण की नजर, औरत नै एक दोयम दर्जे का प्राणी समझण की नजर। आज बख्त की मांग सै, आज के सभ्य समाज की मांग सै, आज के आधुनिक समाज की मांग सै अक औरत बी एक इंसान समझी जावै, औरत का समाज मैं बरोबर का दर्जा हो, औरत का समाज के विकास मैं बराबर का साझा हो, समाज के चलावण मैं फैसले करण का उसका बरोबर का हक हो। समाज के विकास में औरत अर पुरूष कान्धे तै कान्धा मिला कै चालैं अर एक सभ्य सुसंस्कृत समाज की रचना करैं अर एक स्वस्थ इंसानी संस्कृति, एक ऊंचे दर्जे की मानवतावादी संस्कृति की रचना हो। फेर कई रलधू तै न्यों कहदें सैं अक औरत पुरुष के बरोबर क्यूंकर हो सकै सै? ये लुगाई पहल मैं सिर पै चढ़ा ली, इननै और सिर पै चढ़ाल्यो। इस ढाल के फांचर ठोक तै सारै ए पा ज्यांगे। बाकी एक बात जरूर सै अक इस उपयोगितावादी बाजारू संस्कृति का मुकाबला म्हारे पुराने रिवाज, म्हारी पुरानी परम्परा अर म्हारी पुरानी संस्कृति क्यूं ना कर सकदी? इसमैं सबतै जरूरी बात सै अक म्हारी पुरानी संस्कृति मैं भी औरत का दोयम दर्जा था, वा भोग की चीज मानी जावै थी अर इसे नजर तै म्हारे रिवाज बी बनाए गए।
जिब बात चीत चालै तो मां बाप सैड़दे सी कहवैंगे अक हमतै छोरा छोरी मैं कोए फरक नहीं करते। हमनै तै छोरी बल्क तै फालतू प्यारी लागै से। हो सके सै उनकी बात मैं दम हो फेर थोड़ा सा खुरच कै देखां तो वे भी दुभांत करते पावैं सैं। कई गामां मैं जिब महिला भू्रण हत्या के खिलाफ अभियान मैं गए तो बेरा पाट्या अक जिब छोरी हो सै तो जच्चा नै पांच सेर घी देवण का रिवाज सै अर जिब छोरा होवै तो दस सेर घी देवण का रिवाज सै। हमनै बताया अक या तो चौड़े मैं छोरी गेल्यां दुभांत सै तो वे महिला बोली ना या दुभांत कोण्या यो तै रिवाज सै।
ईब इननै कूण समझावै अक इन रिवाजां मैं, इन परम्परावां मैं ए तो दुभांत कूट-कूट कै भर राखी सैं। जिब छोरा हो तै थाली बजाई जावै खुशी मनावण खातर अर जै छोरी होज्या तै ठीकरा फोड़ कै मातम मनाया जावै। इस रिवाज मैं दुभांत कोण्या दीखती हमनै। लड़के के पैदा होवण पै नामकरण संस्कार धूमधाम तै करया जा अर लड़की होण पै नहीं। चुची धवाई का रिवाज छोरा पैदा होवण पै अर सोने की टूम ताहिं दी जावैं पर छोरी होवण पै कोए चूची ना धोवैं अर कोए ना धुवावै। छोरा होवण पै पिलिया अर छुछक का रिवाज बड़े चाव मैं भरकै मनाया जावै। छटी का दिन छोरे का ए क्यूं मनाया जावै। इस ढाल के रिवाजां की इतनी लाम्बी लिस्ट बनाई जा सकै सै जितनी लाम्बी द्रोपदी की साड़ी थी। जिब छोरा छोरी बरोबर तै फेर छोरा होवण की दवाई बाछड़े आली गां के दूध मैं क्यों खाई जावै? अर जै छोरी गर्भ मैं आ भी जावै तो इस बाजारू संस्कृति की दाब मैं अल्ट्रासाउण्ड करा कै बेरा पाड़ लिया जा अर छांट कै छोरी पै कटारी चला दी जा। वाह रै भारत देश महान तेरे क्या कैहने? गायां के वध पै तो रोज जलसे जलूस काढ़े जावैं अर इंसानां के वध पै चुप्पी साध ली जावै। वेहे डाक्टर जो छांट के महिला भ्रूण हत्या करण लागरे सैं, वे गौशाला के रक्षक अर और बेरा ना के बने पावैं सैं। जिब छोरिया की गिनती इतनी कम हो ज्यागी अक पांच भाइयां मैं तै एक का ब्याह हुआ करैगा ज्यूकर पहलम म्हारे रिवाज थे तो कै मन बीघे की उतरैगी? छोरा जरूरी चाहिए ना तै वंश क्यूकर चालैगा? या सै म्हारी पुरानी संस्कृति। छोरा नहीं होगा तै चिता नै लाकड़ी कूण देगा? पहलम तै रिवाज बनाया अक छोरी अर्थी गेल्यां शमशान घाट पै नहीं जा सकदी अर फेर सवाल ठा दिया अक चिता नै लाकड़ी कूण देवैगा?
हमनै अपणे पड़दादा का नाम ताहिं बेरा नहीं अर बात वंश की करां सां। छोरियां ताहिं न्यों कहया जावै सै अक मलाई खावैगी अर दूध पीवैगी तो मंूछ जाम ज्यांगी। कहण का मतलब यू सै अक जिब हम औरत नै एक इन्सानै माणण नै तैयार कोण्या, जिब उसनै बरोबर कर दर्जा ए देवण नै तैयार कोण्या तो इस बाजारू संस्कृति का मुकाबला क्यूकर कर सकां सां? असल मैं आज की जो अप संस्कृति सै वा म्हारी पुरानी संस्कृति की रूढ़िवादी परम्परावां अर आज की बाजारू संस्कृति की औरत नै एक चीजों के रूप मैं देखण की रूग्ण मानसिकता का घालमेल सै जयाहें तै तो चाहे जांघीया क्यूं ना बेचना हो गैल्या औरत जरूर मटकती दिखाई जावैगी। जै इस पुरानी रूढ़िवादी अर आज की बाजारू संस्कृति के घालमेल तै पैदा हुई सड़ांध का मुकाबला करना सै तो पुरानी संस्कृति की, पुराने रिवाजां की आंख मींच के कौली भरवाण तै काम कोण्या चालता। म्हारी पुरानी संस्कृति मैं भी जो अमानवीय रिवाज सैं, जो रूढ़िवादी परम्परा सैं जो गैर मानवतावादी रूझान सैं उनकी छंटनी करकै जो सम सामयिक स्वस्थ पहलूं सैं उनका साहरा लै कै इस बाजारू संस्कृति तै टक्कर लेकै नई संस्कृति, नए इंसान (औरत पुरुष दोनों) की, एक समतावादी, न्यायपूर्ण समाज की रचना ही हमें इस घालमेल के हमले से बचा सकै सै। फेर शाका यू सै अक इतनी डूंघी बातां पै सोच विचार कूण करै? एक बात और याद राखण की सै अक ये घालमेल संस्कृति आले आण आले बख्तां मैं महिलावां पै अपणा हमला तेज करैंगे। हो सकै सै ये तालिबान अर इराक की ढालां फतवे भी जारी करदें अक म्हारी संस्कृति नै खतरा सै, महिलावां नै घर तै बाहर नहीं लिकड़ना चाहिए, सिर पै चुन्नी जरूर होनी चाहिए अर हम भी सैड़ देसी इनकी गेल्यां होल्यांगे अक बात इनकी सौलां आने सही। फेर अफगानिस्तान मैं, पाकिस्तान मैं अर इरान मैं के होया इसका हमनै बेरा नहीं। इस घालमेल संस्कृति के मुकाबले मैं या फासीवादी संस्कृति हमने किते का नहीं छोड़ैगी आ फेर हम कहवांगे ओहले। हमनै के बेरा था न्यों बणज्यागी?
---

मेरा अदालत जाणा

मेरा अदालत जाणा
मैं धौलपुर जिले के नकसोदा गाम का रहवण आला एक गरीब सूं। मेरा नाम रामेश्वर जाटव सै। मेरा गाम कई बरस पहलम छूट लिया। 1998 में साल की अप्रैल के म्हिने की बात सैं ये। मेरे 150 रुपये एक सवर्ण में आवैं थे। मनै हाथ जोड़ कै आग्रह करया अक मेरे 150 रुपइये उल्टे दे दिये जावैं। बस फेर के था। रामेश्वर नै तो धरती भीड़ी होगी। मनै अपणी खातर मौत न्यौत ली समझो। स्वर्णां नै समझ्या अक रामेश्वर जाटव हेकड़ी दिखाग्या। म्हारे पै पीस्से मांगण की हिम्मत क्यूकर होगी। कई स्वर्ण कट्ठे होकै आये अर मैं बांध-जूड़ कै मेरी नाक मैं छेद करकै जूट की एक मीटर लाम्बी अर दो मिलीमीटर चौड़ी दो रस्सियां का एक छल्ला मेरी नथनां मैं घाल दिया। उस बख्त की आज भी याद करकै मेरै कंपकंपी आ ज्या सै। दरद का चाला होरया था। इतनी मैं ए कोण्या साधी उन जालिमां नै। इस नकेल नै पकड़ कै मनै घसीटते औड़ लेगे अर पूरे गाम मैं मैं घुमाया। सारे गाम मैं किसे की हिम्मत नहीं होई जो उस बखत मेरी मदद पै आ जान्ता। कई दिन मैं जाकै इस जुल्म की दहशत तै बाहर आवण पाया। उस दिन बेरा लाग्या मनै उस कहावत का अक ‘‘जिस पैर ना पटी बिवाई वो क्या जाणै पीर पराई।’’
इस घटना की खबर अखबारां मैं सुर्खियां मैं आई। मनै कुछ होंसला होया। सारे देश मैं एक बै विरोध की लहर सी उठगी। दूसरे देशां के अखबारां मैं भी, टेलीविजन पै भी इस जुलम के बारे में एक बै तो उफान सा आया। बहोत खबर छापी। एकबै तो मनै लाग्या अक न्याय जरूर मिलैगा मनै। फेर शायद मेरी वा भूल थी। घणा कसूता झटका लाग्या मेरै। गाम के स्तर पै नौकरशाही नै एक आतंक का माहौल बना दिया अर भीतरै भीतर उनके दिल मैं मेरी बाबत घृणा थी उसके चालते यू सारा प्रचार बेअसर कर दिया भाइयां नै। दूजे कान्ही जब इस मामले मैं सनसनी अर न्यारा दीखण आली बात सांप्पड़ ली तो प्रैस अर टी.वी. की भी मेरे मैं दिलचस्पी खत्म होगी। जो मानवाधिकारां आले ग्रुप थे वे भी सहज-सहज पाछेनै हटते चाले गये। मैं फेर एकबै एकला रैहग्या। मेरे इस एकलेपन का एहसास म्हारे देश के कितने अक लोगां नै हुया होगा मनै कोए अन्दाजा नहीं। मेरे हिसाब तै वे मुट्ठी भर इन्सान रहे होंगे। मीडिया भी भूलग्या अर फेर जो मेरे पै बीती उसनै सुणनिया कोए-कोए था, घणखरे अपने-अपने कामां मैं लागगे। इसतै आगै जो कुछ हुया मनै अपने दम पै भुगतन की कोशिश करी, खुद झेल्या। जो कुछ मनै झेल्या सै वो सब हटकै मीडिया ताहिं बतावण की ताकत मेरे मैं नहीं रैहरी। इतने दबाव मेरे ऊपर आये। बन्दूक छाती कै लादी उन गुज्जरां नै। मारा-पिट्टी के मौके कितने थे मेरै याद बी कोण्या रहे।
आखिर मैं भाइयो मनै अदालत मैं लाइन बदलनी पड़ी। समझ सको सो उस बखत की बात जिब वे जालिम अदालत में मेरे साहमी खड़े थे अर वकील नै सवाल करया - इननै पिछाणै सै? मेरे जी मैं आया अक चिंग्घाड़ मारकै कहूं अक येहे थे वे जालिम। मैं बोल्या - वकील साहब मेरी गेल्यां अत्याचार तो कसूता हुया फेर इन छः माणसां मां तै तो मेरी समझ मैं कोए नहीं था। ये तो वे कोण्या जिननै जुल्म ढाया था। मेरा ए जी जानै सै मेरे भीतर के-के बात आवैं अर जावैं थी उस बखत। ‘सीनियर मैडीकल’ अफसर नै मेरै लागी औड़ चोटां का विस्तार तै ब्यौरा त्यार करया था फेर ईब वो भी न्यों बोल्या - रामेश्वर मेरै धोरै उन चोटां गेल्यां आया तो था फेर मेरै न्यों तो याद कोण्या अक उसकै ये चोट क्यूकर लागी थी। ख्याल सा कोण्या अक उसनै इस बात का किमै जिकर करया भी था अक नहीं। मेरे बाब्बू की गवाही कचहरी नै मानी कोण्या वो के कहया करैं ‘होस्टाइल’ करार दे दिया। उन जालिमां का कुछ नहीं बण्या वे न्योंए दन-दनाते हांडैं सैं। इलाके के सारे अधिकारी सारे म्हारै खिलाफ, पुलिस आले म्हारे खिलाफ, उन स्वर्णां के लठैत! माणस जीवै तै क्यूकर जीवै? मीडिया आले फेर कदे आये तै न्योंए लिखैंगे ना अक रामेश्वर जाटव डरग्या, रामेश्वर नै झूठ बोल्या, रामेश्वर हिम्मत हारग्या, रामेश्वर स्वर्णां धोरै पीस्से लेकै ब्यान बदलग्या। मेरे बाब्बू नै यू मुकद्दमा लड़ण खात्तर दो बीघे जमीन बेचनी पड़ी। आज हाल यू सै अक ये स्वर्ण मनै कदे बी खत्म कर सकैं सैं। मैं थारे धोरै बूझणा चाहूं सूं इसे हालात मैं थाम के करदे? जो मनै करया ओहे अक और किमै? और किमै करदे तो के करदे? मैं ईब के करूं? किसे धोरै कोए जवाब हो तै मेरा नाम पता इसमैं सै, मेरे धोरै एक पोस्टकार्ड तै गेरियो। मेरा अदालत जावण का मतलब समझ मैं आग्या होगा थारै?

धरती पुत्तर का नारा - पड्या लोकतन्त्र पै भारया

धरती पुत्तर का नारा - पड्या लोकतन्त्र पै भारया 
सरोज नै बूझया - हे सरती आज कित जाओ सो बेबे? सरती बोली - ए दिल्ली की सरकार के जी जिवासे नै रोकै आवां सां अक कै दिन हो लिये फीजी देश मैं महेन्दर पाल चौधरी कैद कर राख्या अर वा बोल चुप्पाकी बैठी। सरोज नै फैर बूझ लिया - कूण-कूण जाओ ओ? चौधरी के नजदीकी बी जावैं सैं अक नहीं? सरती झट बोली - ए सरोज भाण सारा ए बहू जमालपुर गाम सिंगरया हांडै सै दिल्ली जावण के नाम का। सरोज कै पाछले लैकसन की बात खटकरी थी कोए तै वा फेर बूझ बैठी - तो लोकतन्त्र की इतनी चिन्ता होगी के बहु जमालपुर आल्यां नै? सरती कै बात माड़ी सी कम समझ मैं आई फेर बी उसनै जवाब दिया - बेराना बेबे फेर गाम आले लोग अर लुगाई त्यार तो कैहन्ते की साथ हो लिये। सरोज तै नहीं रहया गया अर बोली - पाछै सी आड़ै विधान सभा के लैकसन मैं जिब वोट पड़े थे तो बोग्गस वोट भुगतावण मैं सबतै आगै था यू गाम अर थारे ये धौल कपड़िये। गरीब जाट अर बाहमनां के वोट ये पहलड़े झटके में गेरगे अर हरिजनां की वोटां का तो जिकरा ए कड़ै था। ईबये हे फीजी के लोकतन्त्र के ठेकेदार होगे। बात घाट समझ मैं आई बेबे सरती। धौरे बैठी मनभरी इनकी बात सुणण लागरी थी वा बोली - महेन्दर पाल चौधरी के बड्डे बुजुर्ग बहु जमालपुर के रहवण आले थे ज्यां करकै ये उसके बचावण खातर कठ्ठे होरे सैं। वो इनका धरती पुत्तर जो ठहर्या। बाकी इननै लोकतन्त्र की घणी सी चिन्ता कड़ै सै? सरोज मन भरी की बात सुणकै बोली - हे मनभरी वे फीजी आले भी तै धरती पुत्तर का नारा देरे सैं अक म्हारी धरती का माणस फीजी का प्रधानमन्त्री होणा चाहिये। तो फेर म्हारे मैं अर उनमैं फर्क के रह्या? सरती नै दिमाग पै जोर देणा पड़या अर बोली - धरती पुत्र का यू नारा पिछड़ी सोच का प्रतीक सै। जिब बी यू दिया जागा उड़ै यू घर घालैगा।
यू नारा फीजी आल्यां कै जो लोकतन्त्र चाहवैं सैं कसूता काम कर सकै सै। इस नारे मैं तानाशाही की बू मारै सै अर कई देशां मैं तानाशाही इसै नारे के कान्धयां पै सवार होकर आई सै। जित बी लोकतन्त्र नै अपणी जड़ डूंघै जमा ली उड़ै दूसरी मूल के लोगां के भी वेहे लोकतान्त्रिक अधिकार सैं जो उड़े के मूल निवासियां के सैं। सरोज फेर ताव सी खागी अर बोली - फेर ये म्हारे गाम आले जो महेन्दर पाल चौधरी का झण्डा ठारे इनकी सोच मैं के धरती पुत्तर की भावना काम नहीं करण लागरी? सरती नै जवाब दिया - करण लागरी सै अर या गलत बात सै। महेन्दर पाल चौधरी तै इन बातां तै घणा ऊपर उठया औड़ माणस सै। उसनै तानाशाही कै खिलाफ फीजी के मूल निवासी भी अर भारत के मूल के निवासी भी कठ्ठे करकै लेबर पार्टी बणा कै संघर्ष करकै लोकतन्त्र की एक साल पहलम स्थापना करी थी फीजी मैं।
मनभरी नै सरती टोक दी - तो इब महेन्दर पाल चौधरी नै के कबाड़ा कर दिया अक यू स्पेट अर मुट्ठी भर लोग उसकै खिलाफ बगावत करकै खड़े होगे? सरती बोली - भारत तै कुछ पीढ़ी पहलम के लोग मुजारे बणकै फीजी मैं गये थे। ज्यूकर पंजाब के किसान कुरूक्षेत्र पेहवे के इलाके मैं मुजारे बणकै आये थे। इन मुजारयां नै उड़ै अपणा खून पसीना एक करकै उड़ै की धरती बोवण खावण जोगी करी। उड़ै इनकी मेहनत रंग ल्याई अर फीजी के लोग जिनकी वा धरती थी वे मालामाल होगे। इन मुजारयां ताहिं वा धरती पट्टे पै दी थी फीजी की सरकार नै। ईब यू पट्टे का बख्त खत्म होवण आला था अर उड़ै मुजारयां की मांग सै अक इतने साल तै जो जमीन बोवैं बाहवैं सैं जमीन पै हक उनका हो। जमीन की माल्कियत मुजारयां की हो। अर ना तै कमतै कम यू पट्टे का बख्त पचास सौ साल और बधाया जा।
महेन्दर पाल चौधरी इन मुजारयां का हिम्माती सै ज्यां करकै इन स्पेट हर नै फीजी मैं धरती पुत्तर का नारा देकै यू तख्ता पल्ट कर दिया अक ये मुजारे बेदखल करे जा सकैं। मनभरी नै फेर टोक दी सरती। इतनी बातां का तनै क्यूकर बेरा लाग्या? सरती बोली - अखबारां मां तै पढ़कै बेरा लाग्या बेबे। सरोज नै बूझया - अक यू कुरूक्षेत्र के मुजारयां ताहिं हरियाणा की सरकार नै पट्टे का हक दिया अक नहीं? जै नहीं दिया तो फीजी की सरकार जै देणा चाहवै थी तो के ठीक करै थी? सरती बोली - हरियाणा मैं तै धरती पुत्तर का नारा देकै वे घणखरे मुजारे उजाड़ दिये थे। फेर एक बात समझ लेणी चाहिये अक महेन्दर पाल चौधरी की सरकार की बहाली की लड़ाई। लोकतन्त्र की बहाली की लड़ाई सै, मुजारयां के हक दिवावण की लड़ाई सै। यो धरती पुत्तर के नारे के खिलाफ लड़ाई सै अर इसमैं या सोच बणाकै हम सब नै अपणा योगदान।

पक्का गधा - पी.जी.

पक्का गधा - पी.जी.
तड़के तै सांझ ताहिं कुम्हार के डंडे खायें जा, बोझ तै लद्या हांडे जा उसनै ए गधा कहवैं सैं। खावण पीवण का बख्त आवै तो कुम्हार उसनै खोल कै कुरड़िया कान्ही करदे अक जा मौज कर। दिन रात भूखा प्यासा रैहकै काम करै, डण्डे खावै अर फेर गधा कुहावै। योहे तै सै कलयुग। घनीए किस्म सैं म्हारे देश मैं गध्यां की - मजदूर गधा, किसान गधा, कर्मचारी गधा वगैरह-वगैरह। फेर कुछ दिन पहलम मनै मैडिकल जाणा पड़ग्या पेट के दर्द के कारण। उड़ै एक पढ़या-लिखा अमिताभ बच्चन जितना लाम्बा, खूबसूरत गधा देख्या। इसे गध्यां की मैडीकल मैं गलेट लागैं सैं। 150 सौतै ऊपर बताये। तड़के तै सांझ ताहिं अर सारी रात मरीजां के इलाज मैं लागे रहवैंगे। राउण्ड पै सीनियर डाक्टरां की डाट खावैंगे, कान ताहिं हिलावैं ना। मरीज के रिश्तेदार दुखी करें जावैं, नर्स कहया मानकै देवैं ना, क्लास फोर एकाधा गडरा कै बोलै। छोटे तै छोटे काम तै लेकै मुश्किल तै मुश्किल काम ताहिं इस पी.जी. नै करने पड़ैं सैं। बेराना क्यूकर करैं सैं? म्हारले गाम आले कुम्हार के गधे मैं अर इस पी.जी. मैं थोड़ा ए सा फर्क लाग्या। कुम्हार फेर भी डण्डयां तै पीट कै सांझ नै उसनै थोड़ा पुचकारदे सै, एकाध बै खरैरा करदे सै। फेर इन पी.जी. भाइयां नै पुचकारनिया कोए नहीं। इस पी.जी. धोरै बेगार भी घणिए करवाई जा सै। एक ढाल की बेगार हो तै जिकरा करया जा। उड़ै एक पी.जी. तै रात नै बात करण का मौका मिलग्या। मनै थोड़ी सी हमदर्दी जताई तो भाई तो अपणी दास्तान सुणावन्ता सुणावन्ता रो पड़या। न्यूं बोल्या - म्हारे बरगा दुखिया इस संसार मैं कोए नहीं। हम अपणा दुखड़ा किसे आगै रो बी नहीं सकदे। दिल्ली तै रेल की टिकट बुक करवा कै हम ल्यावां चाहे च्यार बर जाणा हो चाहे पांच बर जाणा हो। रिजरवेशन के पीस्से बोस कदे नहीं देवै। टाइप, कम्प्यूटर, स्लाइड का सारा काम बोस का हम अपणे पीस्यां तै करवावां, दिल्ली शोपिंग करण जाणा हो तै ओ म्हारी कार नै तोड़ै अर जिस धोरै कार कान्या ओ मारूति वैन का इन्तजाम करकै देओ। बोस की तै बाहर बाल बच्यां नै ले कै चाल्या जातै रातनै उसके घर की रूखाल करनी पड़ै। बोस जै मकान बणावै तो उसके इतनै लैंटर नहीं आले इतनै तो उसके पी.जी. भाइयां की नींद गायब। मरीज धोरै दस हजार की घूस तै ले बोस अर मरीज की देखभाल उसका पी.जी. करै, उस मरीज के नखरे ओ पी.जी. ओटै।
इन बोसां नै कदे क्लास मैं आकै नहीं झांकना। पढ़ाई का भट्ठा बिठा दिया। इननै अपने प्राइवेट मरीजां तै ए फुरसत नहीं लाग कै देती। जिस मरीज नै चढ़ावा चढ़ा दिया हो उसतै तो बोस हंस कै बात करैगा। पांच मिनट उसके बिस्तर पै भी लावैगा। दिखावे खातर पी.जी. भाइयां पै डाट भी मारकै दिखावैगा। पी.जी. नाड़ तले नै करकै सब सुणता रहवैगा। जिब इम्तिहान होवैंगे तो इम्तिहान मैं पास फेल का ड्रामा रच्या जावै सै। कोए सोने की चैन देकै आवै सै तो कोए हाथ का सोने का कंगना। पीस्यां की जागां सोने तै अर चीजां तै फालतू प्रेम सै आजकाल के बोसां नै।
पीस्से लेन्ता तो बोस पकड़या बी जा सकै सै फेर सोने का कड़ा लिया सै इसपै उसने कूणसा वीजीलैन्स विभाग पकड़ैगा? कई बोस तै उस पीजी नै इसे बताए जो लंगोटी के बी साच्चे कोन्या। कई पी.जी. छोरियां नै देख कै उनकी लार पड़ें जावैं सैं। पास फेल की तलवार लटका कै वे उनतै बहोत कुछ चाहवैं सैं। सोने पै सुहागा यो सै अक ये इतने नीच गिरे औड़, पापी बोस हमनै गधा बतावैं। ये अपनी कान्ही कदे नहीं लखावैं। सबतै ईमानदार होवण का फेर पाठ पढ़ावैं।
पी.जी. की इस ढाल की बात सुणकै मेरै कसूता सदमा सा होग्या। कई बड्डे डाक्टरां की तसबीर बहोतै बढ़िया थी मेरे दिमाग मैं फेर वातै जमा चूर-चूर होगी। पी.जी. नै बताया अक अपणे बालकां नै पास करावण ताहिं, उनके नम्बर बधवावण ताहिं ये किते ताहिं भी झुक सकैं सैं। साचें ए कलयुग आग्या पूरे मैडीकल के मरीजां का जिनके कान्ध्यां पै बोझ सै आज के दिन वे सैं पी.जी. (पक्के गधे) अर जो हर तरां उस पी.जी. का शोषण करैं, मरीज नै बख्सैं ना वे बोस डाक्टर समाज के सबतै बड्डे सफेद पोश माने जावैं। अर उड़ै चर्चा या बी थी अक यो जो मेज कै नीचै-नीचै सारा लेण-देण हो सै इसमैं सरकार प्राइवेट प्रैक्टिस की छूट डाक्टरां नै दे कै अपनी मोहर लावणी चाहवै सै। ये इब्बै इन छोटे डाक्टरां नै पक्के गधे बनालंे सैं फेर तो इन बिचारे पी.जीयां का के होगा बेरा ना? इनकी हालत ब्यां करण नै फेर खूंटा ठोक की कलम मैं तो ज्याण बचै नहीं अर और कोए लिखै नहींगा इनके बारे मैं तो ये पी.जी. अर मैडीकल के मरीज जमा राम्भज्यांगे।

सांस्कृतिक थानेदारी

सांस्कृतिक थानेदारी
ज्यूकर अफगानिस्तान मैं फतवे जारी करकै महिलावां के अधिकार खोसण का काम करया गया इसे ढाल का काम भारत मैं भी शुरू हो लिया सै। पहला फतवा - लड़कियां के पहरैं अर के ना पहरैं। दूसरा फतवा लड़कियां किस ढाल के मुकाबल्यां तै दूर रहवैं। तीसरा फतवा - लड़के-लड़कियां ब्याह पाछै के के करैं अर के के नहीं करैं। चौथा - लोग हैप्पी बर्थ डे करना भूल ज्यां। पांचवां फतवा - हैप्पी न्यू ईयर कोई नहीं करैगा अर और भी कई बात। भारतीय संस्कृति नै बचावण के नाम पै उत्तर प्रदेश की सरकार नै सौंदर्य प्रतियोगितावां पै रोक लादी। म्हारे गाम मैं सत्तू सै ओ बोल्या बहोत बढ़िया बात करी। इन लुगाइयां की अकल ईब ठिकानै आवैगी। हुक्के पै बैठे पांच च्यार बुजर्गां नै भी सैड दे सी हां मैं हां मिलाई। भीतर सत्तू की बहू भी सुणै थी ये सारी बात। जिब बाकी के लोग चाले गये तो उसनै सत्तू भीतर बुला लिया अर बोली के बात करो थे? ओ बोल्या - कुछ बात ना थी। राजबाला बोली - बात तै थी। तम यू पी के चीफ मिनिस्टर नै सराहो थे अक सौंदर्य प्रतियोगिता डंडे के जोर पै बन्द करकै बहोतै काम्मल काम करया उसनै। सत्तू माड़ा सा बेचैन हो के बोल्या - जिब के झूठ सै या? ठीक तो करया सै उसनै। तमै तो कहया करदी अक ये ब्यूटी कम्पीटीशन नहीं होने चाहियें। राजबाला बोली - इन ब्यूटी कम्पीटीशनां का विरोध जनता की जागरूकता बढ़ाकै अर सारी जनता नै साथ ले कै अर महिलावां की स्वतंत्र पहचान का सम्मान करने के आधार पै करया जाना चाहिये। ये फतवे जारी करकै तो महिला के अधिकार कुचलण का काम होवैगा। सत्तू बोल्या - म्हारी तै समझ मैं आन्ती ना तेरी बात। बिना डन्डे के कूण मानै था। राजबाला बोली - इसी सरकार यू पी की जिसके 35 तै फालतू मंत्री बलात्कार अर महिलावां की गेल्यां जोर जबरदस्ती करण समेत विभिन्न अपराधां के आरोपी हों उनतै या उम्मीद क्यूकर करी जा सकै सै अक वा ईसी संस्कृति नै समझैगी अर उसकी रक्षा करैगी जो महिलावां नै शक्ति सम्पन्न बणावन्ती हो। बढ़ती गरीबी के चालते, अपराधियां तै दी जावण आली शै के चालते, महिलावां के खिलाफ होवण आली हिंसा की बढ़ोतरी के चालते ईसे प्रतिबन्धां का के मतलब सै? सत्ते बोल्या - तो के ए बी वी पी नै कानपुर मैं महिलावां पै जो ड्रेस कोड जारी करया था ओ गल्त था के। राजबाला बोली - और के ओ ठीक था? साथ मैं बदेशी कम्पनियां के निवेशां नै अपनी कान्हीं खींचण खातर कुछ सरकार इन ब्यूटी कम्पीटीशनां नै खुला प्रोत्साहन देवैं सैं, तो गल्त सै। महिलाओं के शरीर नै जिन्सां के रूप मैं दिखावण आले इन ब्यूटी कम्पीटीशनां का विरोध होना चाहिये। फेर इसका यू मतलब कति नहीं सै अक औरत की अपनी स्वतन्त्रता ताहिं सम्मान ना दिया जा। उस ताहिं बाहर जावण की बी इजाजत ना हो, उसनै घर मैं कैद करण के फतवे जारी कर दिये जावैं। सत्तू फेर बोल्या - तेरी बात मेरी कति समझ मैं नहीं आई।
राजबाला बोली - सौंदर्य प्रतियोगितावां का विरोध करणियां दो ढाल के लोग सैं। एक तै वे लोग सैं जो महिला के आच्छा पहरण खावण पै भी एतराज करैं सैं, इन लोगां नै उनके शरीर के टी.वी. पै एडवरटाइज मैं दिखावण तै कोए गुरेज नहीं, ये लोग औरत के सती होने नै आच्छा मानैं सैं, औरत की मनू की धारण नै ठीक मानैं सैं। जिसमैं कहया गया सै शूद्र, पशु और नारी, ये सब ताड़ण के अधिकारी, ये वे लोग सैं जो बाल विवाह के हिम्माती सैं। जिननैं भंवरी बाई के बाल विवाह विरोध करण पै उस ताहिं सबक सिखावण नै उसकी अस्मत लूट ली थी। ये लोग विधवा विवाह के भी हिम्माती कोण्या। सत्तू बोल्या - दूसरी ढाल के कुणसे लोग सैं? राजबाला बोली - इन पहलम आल्यां के बारे मैं होग्या पूरा ग्यान? ये लोग रूढ़िवादी विचारां आले सैं जो लुगाई कै गुद्दी पाछै मत बतावैं सैं। ये वोहे लोग सैं जो महिला नै समाज मैं बरोबर का दर्जा दे कै कति राजी कोण्या। सत्तू का मुंह लाल होग्या - बोल्या जिब चाहे ये बेशक रूढ़िवादी कहे जान्ते हों फेर बात तो इनकी ठीकै सी लागैं सैं। राजबाला बोली - महिलावां के मुद्दे पै तूं तूं नहीं घणखरा गाम इस रूढ़िवाद का शिकार सै। जिसतै भी बात करो ओहे घूंघट का हिम्माती पावैगा। औरत नै तो आगै ल्याकै कोए भी राज्जी कोण्या। फेर ईब औरत इन बातां नै समझण लाग गी सैं अर वे थारी डाटी डटैं कोण्या। इन फतवे देवणियां का वे डटकै मुकाबला करैंगी अर समाज के वे दूसरी कान्ही आले लोग इनकी हिम्मात मैं खड़े होवैंगे। सत्ते बोल्या - एक ढाल के माणसां का तो तनै जिकरा कर दिया फेर उन दूसरी ढाल के माणसां की तसवीर तो खींचीए कोण्या। राजबाला बोली - पहलम ढाल के माणसां तै ठीक उल्टे विचारां के माणस सैं इस दूसरे पाले मैं। सती प्रथा का विरोध करैं, बाल विवाह का विरोध करैं, विधवा विवाह के हिम्माती, महिला पुरुष के बराबर के अधिकार चाहवणिया। ये माणस औरत नै एक चीज के रूप मैं कोण्या देखते। ये डण्डे के दम पै औरतां नै सीधी करण की बात नहीं करते।

बोफोर्स का भूत

बोफोर्स का भूत
जिब 1989 मैं वी. पी. सिंह सत्ता मैं आया अर बोफोर्स घोटाले की हटकै गंभीरता तै जांच शुरू करवाई तै पांच लोगां नै स्विस अदालत तै या प्रार्थना करी थी अक ओ भारत सरकार ताहिं कोए सूचना ना दे। वे पांच माणस थे - बोफोर्स के एजैंट ‘विन चढ़ा’, इटली के दंपति आटोवियो तथा मारियो क्वाट्रोची तथा दो हिन्दूजा बन्धु। हिन्दूजा जिन्हें इस देश में हर तरहां की स्वतन्त्रता हासिल सै नै यो आरोप लगाया था अक इस मामले मैं जै कोए सूचना भारत सरकार ताहिं दी जावै सै तै उसनै न्याय नहीं मिलैगा क्योंकि मानव अधिकारों के मामले मैं जो हालात इस देश मैं सैं वे दम घोटू सैं। एक अनुमान के हिसाब तै बोफोर्स रिश्वत के लगभग 16 करोड़ रुपइये स्विस खात्यां तै (जो लोटस, ट्यूलिप अर मॉन्ट ढलांक नाम के झूठे खाते थे) जुबिली फाइनेंस कारपोरेशन (जिनेवा) के खात्यां (जिनका संबंध हिन्दूजा तै सै) मैं स्थानान्तरित कर दिये गये। देखैं - (इण्डिया टुडे, 28 फरवरी 97) ईबै स्विस अधिकारियों नै कुछ और कागजात भारत मैं भेजने सैं अर चित्रा सुब्रामण्यम के हिसाब तै उन कागजातां का संबंध हिन्दूजा ताहिं दिये जाण आले धन गेल्यां सै। (देखें - इण्डियन एक्सप्रेस, 25 जनवरी 1998)
भाजपा के नेतावां खासकर बाजपेई जी अर अडवाणी जी नै सोनिया गांधी अर क्वाट्रोची के संबंध खूब उछालैं सैं पर बेरा ना के बात रही अक हिन्दूजा के बारे मैं वे एक शब्द बी नहीं बोले। एक ढाल तै या बात अचम्भे आली सै पर दूसरी ढाल या अचम्भे आली नहीं बी सै। पाछले कुछ सालां मैं हिन्दुजा नै भारत अर इंग्लैंड में संघ परिवार की गतिविधियां खातर खूबै पीस्सा दिया सै। अर इस पीस्से नै इनके मुंह कै ताला लुवा राख्या सै। पाछै सी ‘आउट लुक’ पत्रिका 2 फरवरी) नै अपणे पाठकां का अटल बिहारी वाजपेयी पर हिन्दूजा के बीच के सम्बन्धां की कान्ही ध्यान खींचण की कोशिश करी बताई। सन् 92 मैं वाजपेई नै प्रधानमंत्री नरसिंह राव को एक चिट्ठी लिखी जिसमें लिख्या था अक हिन्दूजा अपणे स्विस बैंक के खाते की जांच करवावण नै तैयार सै। यो भी एक निरा ए पाखण्ड था चूंकि हिन्दूजा नै यो आच्छी ढाल बेरा था अक स्विस बैंक आले उस खाते मैं बोफोर्स आला काला धन जमा ए कोनी करवा राख्या। ‘आउट लुक’ की रिपोर्ट तै एक बात का और बेरा लाग्या अक हिन्दूजा नै बम्बई के अपणे ‘इण्डस इण्डबैंक’ के उद्घाटन के बख्त अर लन्दन मैं दीवाली के मौके पे किस ढाल धूमधाम तै इनकी आवभगत करी थी। 1995 मैं जिब भारत के सांसदां का एक शिष्ट मंडल लन्दन गया तो बाजपेयी जी उस शिष्ट मंडल के मुखिया थे अर हिन्दूजा की तरफ तै सारे सांसदां ताहिं टेम्ज नदी मैं नाव पै सैर सपाटे खातर न्यौता गया था। मुखिया नै बिना बताये अक कूण सैर करावै सै यो न्यौता कबूल कर लिया। जिब बेरा लाग्या तै सी पी एम के सांसद सोमनाथ चाटर्जी नै इसका कसूता विरोध कर्या अर जिब नाव पै सवार सांसदां ताहिं हिन्दूजा नै यो भाषण दिया अक अपणै हित मैं ओ भारत मैं किस ढाल की राज व्यवस्था चाहवैं सैं तै अटल बिहारी जी मूक दर्शक बने रहे।
इस बात मैं कोए शक नहीं अक बोफोर्स मैं अगला नंबर हिन्दूजा का ए सै। अर इसमैं कोए अचरज की बात नहीं सै अक सोनिया गान्धी की मांग का समर्थन अटल बिहारी नै भी करया। अर आगै भी इनका हिन्दूजा नै बचावण खातर असली चेहरा साहमी आवै। इस ढाल का कमाया औड़ काला धन फेर लैक्शनां मैं अर सांसद खरीदण के काम मैं लाया जावै सै। संघ परिवार सारी हाण नैतिक मूल्यां की बात करें जावै सै। या बात न्यारी सै अक उसकी कथनी अर करनी में शुरू तै ए कोए मेल नहीं रह्या अर सौ सौ कोस का अन्तर रह्या सै। कल्याण सिंह दलबदलुआं नै कुर्सी देकै, उत्तर प्रदेश की सबतै बड्डी मन्त्री परिषद बणा कै राज का सुख भोगण लागरया। तेरह म्हिने भाजपा नै केन्द्र मैं काचे काटे अर ईब पांच साल का और पास बणवावण खातर जनता के तलवे चाट्टण नै होरी सै।
---

बहम का इलाज

बहम का इलाज
म्हारे बुजुर्गां धोरै न्यों सुनते आवां सां अक बहम की दवाई तै लुकमान धोरै बी नहीं थी। पर आजकल बहम की दवाई की जरूरत बहोत सै। जिसकै देखो उसै के क्याहें ना क्याहें का बहम होरया था। बंसीलाल कै दारु बन्दी का बहम होरया सै तै भजन लाल कै बंसीलाल की सरकार गेरण का बहम रोज बबावै सै अर देवीलाल के बहम होरया सै अक अपणे बेटे चौटाला नै हटकै चीफ मिनिस्टर क्यूकर बणावै। बीरेन्द्र सिंह कै बहम बड़ग्या अक इन तीनों लालां की छुट्टी करकै मैं क्यूकर चीफ मिनिस्टर बणूं। बाकी बी घणे सैं जो चेयरमैन बणण का बहम पाले हांडैं सैं। कै घणे ए इसे बी सैं जो एकै रात मैं अरबपति होण का बहम लादें घूमण लागरे सैं। जड़ कहण का मतलब यो सै अक बहम की दवाई की पूरे हरियाणे के हरेक माणस अर बीरबानी नै जरूरत सै। जै इस दवाई का नुस्खा मेरे हाथ लागज्या तै मेरी चान्दी जरूर होज्यागी इसका बहम मेरे बी सै।
सारे हरियाणा मैं जिब बहम की दवाई नहीं पाई तै मैं गुजरात मैं गया उड़ै तै इस बीमारी का प्रकोप फैल रया सै, पर इलाज कोण्या। फेर महाराष्ट्र मैं गया उड़ै बाल ठाकरे का देश पै राज करण का बहम देख कै तो मनै गश आगी थी। राजस्थान मैं गया तो देख्या अक शेखावत साहब बी कई हकीमां नै बिठारे थे अपने धोरै। जड़ बात याह सै अक सारे भारत महान मैं हांड कै देख लिया पर बहम की दवाई कोण्या पाई। कई बै तो जी मैं आवै सै अक भारत के साइन्सदानों नै एक गाड्डी भर कै गाल द्यूं। इस मामूली सी बीमारी की दवाई बी तैयार नहीं कर सके ईब ताहिं। ऊं तो माणस चान्द पै जा लिया अर बहम की दवाई ईजाद नहीं करी। अर ज्यों ज्यों मुनाफाखोर व्यवस्था मैं मुनाफा खोर विकास होन्ता गया त्यों त्यों बहम का मरज बी बढ़ता ए जाण लागरया सै। कई बै मेरा तो इसा जी करै सै इन सारे बहमियां नै कट्ठे करकै दिल्ली मैं एक प्रदर्शन करया जा तो गिनीज बुक मैं नाम लिखण तै कोए नहीं रोक सकता। दुनिया के 50 प्रतिशत बहमी म्हारे देश मैं रैहन्ते बताए।
ऊं तो म्हारे बड्डे बडेरे कैहगे अक बहम की कोए दवाई तो होणी ए चाहिए ना तो ये हरियाणे के सारे लाल अर उनके लाडले मैडिकल के वार्ड नम्बर तेरां मैं भरती होए पावैंगे तो फेर हरियाणा नै कूण सम्भालैगा? हरियाणा नै राह कौण दिखावैगा? जै दवाई नहीं सै तो इसकी खोज तो करी ए जाणी चाहिये। बेरा ना म्हारे प्रदेश के डाक्टर कूणसी खोज के चक्करां मैं सैं। इस कान्हीं उनका ध्यान बेरा ना ईब ताहिं क्यूं नहीं जा लिया। अर न्यों बी सुणण मैं आवै सै अक बहम का मरज छूत का रोग सै यो एक माणस तै दूसरे मैं अर दूसरे से तीसरे मैं बहोत तावला फैलै सै। इस रोग के शिकार माणसां के राज दरबार खत्म होगे, घर बार उजड़गे तथा कानी कोड्डी के नहीं रहे वे माणस। माणस कै चाहे कैंसर हो जाओ पर यो बहम का मरज नहीं होणा चाहिये। शंका, शक इस रोग के दूसरे नाम सैं, हो सकै सै और बी कई नाम हों इसके।
एक बर एक इसे माणस कै घरां जाणा पड़ग्या जिसकी गेल्यां कदे उसका बैर रहया था। पर आजकल ठीक ठाक बात थी। सामण का म्हिना था। उसनै घेवर मंगवा राख्या था। जीत सिंह नै खाणा पड़या पर घरां आया इतनै उसकै यो बहम होग्या अक कदे नफे सिंह नै घेवर मैं जहर जाहर ना मिला दिया हो? बस फेर के था जीत सिंह कै तो, पसीने आगे, दिल का पंखा सा चाल पड़ा, नाड़ी सौ तै ऊपर गई, जी घबरावण लाग्या। तीन चार बर पेशाब करण गया। जणो गात का जमाए सत् लिकड़ ग्या हो। भाज्या-भाज्या डाक्टर धोरै पहोंच्या जीत सिंह। डाक्टर नै देख्या सब किमै ठीक ठ्याक था। उसनै जीत सिंह समझाया अक बहम मतना करै सब ठीक सै। फेर जीत सिंह तो सैड दे सी बोल्या अक बहम नहीं मनै लागै सै किमै ना किमै होण आला सै। देख बालक रूल ज्यांगे मेरे तो अर तों डाक्टर ओहले कैहकै एक औड़ नै होज्यागा। फेर डाक्टर नै एक बै देख्या पर किमै हो तै पावै। डाक्टर बोल्यां जीते यो तै तेरा खामखा डर बैठ ग्या, बात कुछ बी नहीं सै। जीत सिंह घरां आग्या पर जिक थोड़े ए ना पड़ै थी। सारी रात भाई नै मसकोड़े ले ले कै काटी। घरआली बी दुखी होली अर उसनै बी मनै मन मैं सोच्या अक बालकां के बाबू के ओपरा आपरा तो नहीं होग्या सै, सारी रात मसकोड़े मारे सै खाट मै। खैर तड़कैंए ताहिं जिब कुछ नहीं होया तो जीत सिंह कै माड़ी सी जिक पड़ी। इस बहम का घेरा राजनीति अर खाण पीण की चीजां ए ताहिं कोण्या, यो बहोत बड्डा सै। एक बै मास्टर जी के अपनी घरआली के बारे मैं शक होग्या। घरआली बैंक मैं नौकरी करया करती। मास्टरजी तो कदे पीस्से जमा करवावण के बाहणै अर कदे लिकड़वाण कै बाहणै रोज बैंक मैं खड़या पावै शेर। ऊंबी घणी चौकसाई बरतन लागग्या। घरआली कै बी शक होग्या अक आजकल मास्टर जी क्यों सारी हाण बैंक मैं खड़े रहवैं सैं। आपस मैं बिना बात के झगड़े शुरू होगे। मास्टरजी कै बालक पीटण की आदत तो थी ए, एक दिन घरआली कै बी धर दिये। कई जानकारां नै बीच बचाव करया। मास्टरजी नै दिमाग के डाक्टरां धोरै लेगे उननै बिजली लाई अर पूरा एक म्हिना इलाज करया जिब जाकै थोड़ा ठीक होया। पूरी ढाल ठीक तो ईबी नहीं हो लिया। ईब के करै उसकी घरआली क्यूकर अपणी छाती चीर के दिखावै अक उसमैं उसै की मूरत सै।
इस बहम करकै तो और बेरा ना के के होण लागरया सै पर इसकी दवाई तो कोण्या पाई ईब ताहिं। फेर एक बात सै देखण मैं न्यों आया सै अक गाम मैं एकाध माणस समझदार खुले दिमाग आला, ईमानदार ईसा हो सै जिसकी बातां का असर इन बहमियां कै जरूर होज्या सै। पर दिक्कत तो या सै एक ईसे बढ़िया माणस तो कई कई गामां बिचालै एकाध रैहगे अर बहमी माणसां की लार रोज बढ़ती जा सै। क्यूकर बात बणैगी मेरे इस बात का बहम होया रहवै सै। बात तो सोचण की सै अक आखिर बहम के मरज का इलाज के हो?
---

झोटा फ्लाईंग

झोटा फ्लाईंग
एक दिन मैं दिल्ली तै आऊं था। टेम 8.30 बजे सी का था। सापले तै घणे एक पढ़णिये बालक चढ़गे। मजबूरी थी ड्राइवर नै बस रोकणी पड़ी। उसका बस चालता तो ओ बिना रोकें उनके ऊपर कै तार ले जान्ता। बस मैं बैठी सवारी ढाल-ढाल की बात करण लागगी। इननै ऊधम मचा राख्या सै। इननै जीना हराम कर दिया। न्यों कोए सोच्चण नै तैयार नहीं अक ये आड़ै दो घण्टे तै खड़े सैं अर बस आले बस ना रोकते। कालेज मैं वार होवण लागरी। तो ये गाभरू छोरे करैं तो के करैं? आगै सी ईस्मायला आग्या उड़े तै बी बीसियां छोरी अर तीसीयां छोरे और चढ़गे उसमैं। कितै पां टेकण नै जगां कोण्या रही। ईस्मायला के पुल तै ऊतरेए थे अक रोहतक कान्ही तै एक मिनी बस आकै रूकी अर उसनै म्हारे आली बस बी रूकवा ली। मिनी बस मां तै 8-10 पहलवान से दिखण आले लोग उतरे अर म्हारी बस घेर ली। म्हारी बस मां तै बी कई गाभरू उतर-उतर कै अर खेतां मां कै भाज लिये। कई तै खिड़कियां के मां कै कूदगे। कोए बोल्या - झोटा फ्लाईंग आगी। ईब इनमैं तै एक दो उन छोर्यां कै पाछै भाज लिये। छोर्यां की रेस भी देखण जोगी थी। जै कोए टेम देखणिया हो तै सौ मीटर दौड़ के टेम के रिकार्ड टूटे पावैं। उनमैं तै एक छोरा थ्याग्या। बस फेर के था। लात घूंसे बरसण लागगे उसपै। ओ छोरा पड़ग्या। एक पहलवान नै तो चाला ए कर दिया उस छोरे के कोहनियां ते पिटाई शुरू कर दी। पन्दरा बीस मिनट का न्यारा ए नजारा था। एक सवारी न्यों बोली - ये छोरे भी इस झोटा फ्लाईंग कै ए काबू आवैं सैं। दूसरी सवारी बोली - जिब इन ताहिं पास की छूट तो देदी पर बस पहलम तै थोड़ी करदी। अर जो सै वे बी लाम्बे रूट का नाम लेकै इन खात्तर बस ना रोकैं तो ये करैं तो के करैं? पहली सवारी बोली - जिब ये इतने होगे सरकार बी कितनी एक बस चला सकै सै? बस इसे ढाल की बात होन्दी रही रोहतक ताहिं।
फेर मेरा ख्याल इन झोटा फ्लाईंग आल्यां कान्ही गया। नाम तै इनका सही धर राख्या सै। झोटे की एक खास बात बताई अक ओ गस्सीला बहोत हो सै अर गश खान्ता वार नहीं लावै। ताकत तै होए सै उसमैं। फेर दिमाग नाम की चीज इनकै धोरै छटांक बी नहीं होन्ती। मनमानी उसके सुभा का हिस्सा सै, जी चाहवै उसके खेत मैं मुंह मार्यावै। तो कमोबेश इन झोटा फ्लाईंग आल्यां की शकल अर हाव भाव अर डील डोल झोट्यां के हिसाब मैं फिट बैठदा लाग्या। जिसनै बी इस फ्लाईंग का यो नाम काढ्या उसका धन्यवाद। कोए अपणे आप नै झोटा कहवाकै क्यूकर राज्जी हो सकै सै? फेर गजब यू था अक मनै झोटा कहवा कै राज्जी होन्ते माणस आज अपणी आंख्यां देख लिये।
रोहतक नजदीक लाग लिया था। कुछ सवारी आड़ै उतरी। बस चाल पड़ी अर मेरे दिमाग मैं बी हटकै विचारां की होल उठण लागगी। मनै ख्याल आया अक झोटा फ्लाईंग नै उस छोरे के मारे क्यूं? भाई झोटा फ्लाईंग आल्यों थारे धोरै इस तरां का हरियाणा सरकार का कोए हुकमनामा हो तै हरिभूमि के माध्यम तै मेरै ताहिं पहोंचाइयो। जै नहीं सै यू गादड़ पर्चा तो थारा न्यों बालकां की पिटाई करणा गैर कानूनी सै अर ये नौजवान थारे पै मुकदमा कर सकैं सैं। कानून कहवै सै अक बिना टिकट आल्यां पै दस गुणा किराया लिया जा ओ तम ले सको सो। मान लिया उस धोरै किराया नहीं सै तो जज के साहमी पेश करकै उसकी जेल का कानून सै। पर पिटाई करण की बात कहवण आला कानून कितै नहीं सै।
झोटा फ्लाईंग नै अपणी झोटे की समझ तै बाहर आकै इन्सानी समझ तै काम लेणा शुरू करणा चाहिए नहीं तै किसे दिन गस्सीले झोटे के पाछै ज्यूकर गाम पड़कै उसकी गत बणाया करै न्यों थारी गत बी बण सकै सै।
---

म्हारी कमाई कित जा सै

म्हारी कमाई कित जा सै
जिब न्यों जिकरा चालै अक हम इतनी मेहनत करां पर फेर बी हम भूखे क्यूं? तो बेरा सै म्हारे दिमाग मैं के जवाब आवै सै अक म्हारी किस्मत मैं ए पीस्सा कोण्या। जो जिसे करम लिखवा कै ल्याया सै ओ उसे ए फल पावैगा। उसकी इच्छा कै आगै माणस का के बस चालै सै? अर और बी घणे एक जुमले सैं जो सुणण मैं आवैं सैं। पर ये बात वैज्ञानिक सोच की ताकड़ी मैं धरकै तोली जावै तो सही नहीं तुलती। इनमैं किमै ना किमै रोल दीखै सै। वा क्यूकर? एक कहाणी सै जिसके नाम बदले औड़ सैं पर सै साच्ची। एक डाक्टर सै। उसनै रोहतक मैडिकल कालेज तै एम.बी.बी.एस. करी अर एम.एस. (सर्जन बणण की ट्रेनिंग) बी आड़ै ए तै करी। अर हरियाणा के एक जिले मैं जाकै उसनै प्रैक्टिस शुरू कर दी। जिब मैडिकल मैं पढ्या करदा तो बहोत शरीफ मान्या जाया करदा। घर तै बी घणा रहीश नहीं था। नर्सिंग होम चाल पड्या। अखबारां मैं रोज जिकरा रैहन्ता - आज इतने किलो की रस्सोली काढ़ दी अर आज न्यों कर दिया। रूक्का पड़ग्या। जिसतै बूझो ओए न्यों कहवै अक बहोत आच्छी किस्मत लिखा कै ल्यार्या सै। सब क्याहें की मौज सै किस्मत हो तै फलाणे डाक्टर बरगी हो। एक दिन बेरा लाग्या अक उसके घर पै अर नर्सिंग होम पै छापा पड़ग्या इन्कम टैक्स आल्यां का। फेर जितणे मुंह उतणी ए बात। कोए कहवै राजनीति सै इसमैं। इतना काम्मल डाक्टर था इसकै बी छापा गेर दिया। कोए कहवै अक इन्कम टैक्स आल्यां का भोभा नहीं भर्या होगा उसनै ज्यां करकै छापा गेर दिया। ईब झूठे केस बना देंगे इन्कम टैक्स आले। छापे मैं उस डाक्टर धोरै पांच करोड़ के एफ.डी. पाए (कोए बूझै इन्कम टैक्स आले ये एफ.डी. किततै बणवा ल्याये?)। एक मशीन (लेजर सर्जरी करण की) उसके नर्सिंग होम मैं लागी औड़ सील करी सै इन्कम टैक्स आल्यां नै। इस मशीन की कीमत साठ लाख रुपइये बताइये सै। कमाल की बात या सै अक इसके कोए कागज नहीं। या मशीन बाहर के किसे देश तै आई सै। ईब या क्यूकर आई? इसमैं किस-किस नै कितने पीस्से खाये? ये सारी बात इन्कम टैक्स आले बेरा पाड़ सकैं सैं। फेर जिकरा उस शहर मैं न्यों बी था अक इस डाक्टर का ना बिगड़ै कुछ। यो ले दे कै इन्कम टैक्स आल्यां नै अर साफ बच ज्यागा। बात या थी अक म्हारी मेहनत की कमाई कित जा सै? तो ये पांच करोड़ रुपइये उस डाक्टर नै म्हारै तैं ए म्हारा इलाज करण के नाम के कमाये होंगे अर क्यूकर कमाये (घणी फीस ली अक थोड़ी या तो जनता जाणै) फेर उसनै कमाये अर इन्कम टैक्स आल्यां ताहिं अपणी कमाई का बड्डा हिस्सा दिखाया कोण्या। तो उसके अमीर होवण कै पाछै उसकी किस्मत नहीं उसका काला धन सै। ईबी जै म्हारै यकीन नहीं होया अक म्हारी कमाई कित जा सै तो मेरे धोरै इसतै फालतू बात नहीं। हां म्हारे देश के हरियाणा अर पंजाब के कई आंकड़े बतावैं सैं अक दो किल्ले आले कै चार किल्ले आले किसानां की धरती बिकण लागरी सैं अर एक साल मैं जितणी धरती वे बेचैं सैं उसका दस तै बीस प्रतिशत वे घर के सदस्यां का इलाज करवावण खात्तर बेचैं सैं। तो म्हारी कमाई म्हारे धोरै तै कित जा सै उसका एक उदाहरण तो यू सै अर इसे-इसे उदाहरण हर गाम अर हर शहर मैं पाज्यांगे। म्हारी कमाई और बी कई जगां जावै सै उसका जिकरा फेर कदे करांगे। कई बै मरीज घणा बीमार होज्या तो मैडिकल मैं लेज्यां। उड़ै उसका परेशन होकै ओ ठीक होज्या तो विज्ञान का, मैडिकल साइन्स का, डाक्टरां का धन्यवाद नहीं करते। उसकी जगां कहवांगे अक इसकी किस्मत मैं लिख राख्या था ज्यां तै बचग्या। कई बै मैडिकल आले हाथ खड़े करदें अर ओ मरीज अपोलो मैं कै जयपुर गोल्डन मैं ले जाणा पड़ज्या अर दस पन्दरा दिन उड़ै रैहणा पड़ज्या तो पांच सात लाख बिना पैन्डा नहीं छूटता। तो गरीब माणस तो अपोलो कान्ही मुंह करे नहीं सकदा अर जो मुंह कर बी ले सै तो उसनै कै तो धरती बेचणी पड़ै सै, कै मकान बेचणा पड़ै सै अर कै घर आल्यां के सारे जेवर बेचने पड़ैं सैं। अर फेर जै मरीज गेल्यां ऊंच-नीच होज्या तो बी आपां न्यों ए कहवा सां अक के करां उसकी किस्मत मैं न्यों ए लिख राखी थी। अर जै ओ बच ज्यावै तो बी आपां न्यों ए कहवां सां अक उसकी किस्मत मैं न्यों ए लिख राखी थी। एक बात तै मेरै पक्की जरगी अक या किस्मत हमनै सही ढंग तै सोच विचार करकै बीमारी के कारणां ताहिं नहीं जाण देन्ती अर ना इस बात का बेरा लागण देन्ती अक म्हारी कमाई कित जा सै?

कमाल नये पेटैंट के

कमाल नये पेटैंट के
राजो अर धर्मो बतलावण लागी अक ये ज्ञान विज्ञान जत्थे आले आये थे अर पेटेंट का बहोत जिकरा कररे थे। राजो बोली - ए धर्मो या पेटैंट किमै गुणी चीज लागै सै ज्यां करकै जिसनै देखै, ओहे इसका जिकरा करै सै। धर्मो बोली - बेबे के बताऊं? बेरा तो मनै बी कोण्या अर किसे तै बूझां तो शर्म आवै सै। अर ऊं बी म्हारे गाम मैं सै बी कूण इसा जो इसके बारे मैं सारी बात खोल कै बतादे। एकाध किसान यूनियन का माणस सै ओ रिस्ते में पितसरा लागै सै बता उसतै जाकै क्यूकर बूझां? स्कूल के मास्टर सैं वे कालर कोरे लागै मनै तो। अपणली छोरी सै ना स्यामो उस पै पुछवाई थी मनै तो उसका मास्टर न्यों बोल्या अक पेटैंट नै के खाकै मरैगी सल्फास की गोली खा लिये जै तनै मरना ए सै तो। वा साक्षरता अर ज्ञान विज्ञान आल्यां की चेली सै ना किताबो वा कईबर बात चलाया करै पेटैंट की आज सांझ नै जिब नलके आवैंगे तो उसपै बूझांगें। दोनूं पाणी की बाट मैं नलके पै जा बैठी उड़ै पहलमै पन्द्रह बीस मटके धरे थे। किताबो बी आगी अर राजो अर धर्मो उसनै एक औड़ नै ले जा कै बूझण लागी। धर्मो - ए किताबो पेटैंट का बेरा सै किमै तो बतावै नै हमनै। किताबो बोली घणा तो मनै बेरा ना फेर न्यों बतावैं सैं अक म्हारे देश खातर कोए बढ़िया बात ना सै। राजो - तै फेर म्हारे देश आले क्यों इसकी हिम्मात मैं लागरे सैं? किताबो - या तो पेटैंट के हिम्मातियां तै जाकै बूझियो। बाकी मनै तो इतना बेरा सै अक यो पेटैंट खोज करणियां कै उन कम्पनी नै जो खोज करैं सैं इन खोजां पै पूरा कब्जा करण का हक दे दे सैं। पेटैंट के मालिक की मर्जी के बिना कोए भी माणस उस पेटैंट का इस्तेमाल कोनी कर सकता। बदेसी कम्पनियां इस अधिकार का गल्त इस्तेमाल करकै तीसरी दुनिया के लोगां नै जो खोज करी सैं उनका उननै लाभ ठावण तै रोक सैं वे। ये जी सेवन के जितने खागड़ देश सैं इनकी मार तै बचण की खातर तीसरी दुनिया के देशां नै अपणे पेटैंट कानूनां मैं खबरदारी बरत राखी थी अक गरीब देश इस बदेशी कम्पनियां की झलां तैं बचे रहज्यां।
यो नया पेटैंट कानून जो कांग्रेस अर बीजेपी नै मिलकै पाछली संसद मैं पास कर दिया यो, म्हारे देश की औद्योगिक जड़ां नै बी खोखला करकै धर देगा अर अपणे पाहयां पै खड़े होवण का म्हारा सपणा तहस नहस करकै धर देगा।
राजो बोली - ए किताबो माड़ा सा तो सांस ले ले। एकै सांस मैं इतनी बात बतागी। म्हारा दिमाग इतना तेज कड़ै सै अक इतनी बातां नै एकै बर मैं समझ ले। बाकी की फेर बताइये। हां एक बात तो समझ मैं आगी अक यो पेटैंट म्हारी भलार मैं कोण्या। ले बेबे चालूं सूं धारां नै वार होवण लागरी सै। किताबो - बेबे इसतै बी फालतू किमै बूझणा सै तो एक दिन ज्ञान विज्ञान आल्यां नै बुला ल्यां सां वे और तोड़ खुलासा कर देंगे। धर्मो बोली - इबै नहीं बेबे ईबै काम का बख्त सै माड़ी सी काम तै फुरसत हो लेवण दे फेर बुला लिये। राजो अर धर्मो घर नै आगी। राजो का घर आला भी धोले लत्ते पहरे हांडैं जाया करै। राजो नै सोची अक आज तो बूझ ले अर किमै बता बी दिये। सांझ नै दिलबाग आया तो पेटैंट पै बात सुरू होगी अर राजो उसपै बूझण लागी -
बतादे करकै ख्याल पिया, यो पेटैंट के जंजाल पिया,
उठती दिल मैं झाल पिया, यो करें कैसे कंगाल पिया,
सै योहे मेरा सवाल पिया, मनै जवाब दिये खोल कै।
समिति नै जलसा करकै ये सारी बात बताई हो,
सन पैंतालिस तै पहल्यां गोरयां नै लूट मचाई हो,
आच्छी कहे सरकार पिया, समिति करै इन्कार पिया,
अमरीका बदकार पिया, बणाया देश बजार पिया,
क्यों बढ़ती तकरार पिया, मनै जवाब दिये तोल कै।
बढ़िया से पेटैंट घणा, मन मेरा तै मानै कोण्या हो,
यो कैसे बढ़ै निर्यात पिया, घटै कैसे आयात पिया,
क्यूकर बचै औकात पिया, म्हारी चढ़ी सै श्यात पिया,
क्यों मारग्या सन्पात पिया, मनै जवाब दिये टटोल कै।
खाद पाणी बिजली खुसगे, यो अपणा बीज ना होगा,
स्कूल यूनिवर्सिटी ऊपर कब्जा, कम्पनी का होगा,
फेर ना मिलै दवाई पिया, घणी बढ़ै म्हंगाई पिया,
किसनै रोल मचाई पिया, जनता झूठ भकाई पिया,
क्यूकर बचै तबाहि पिया, मनै जवाब दिये बोलकै।

रै इबी बखत सै ले ल्यो सम्भाला

रै इबी बखत सै ले ल्यो सम्भाला
भारत नै अमरीका गेल्यां हाल मैं एक समझौता कर्या सै। इस समझौते के तहत भारत सात सौ चौदह आइटमां पर तै लाई औड परिणामात्मक पाबन्दी हटा लेगा। हटाले तो हटाले म्हारी सेहत पै के फर्क पड़ैगा? पड़ैगा अर घणा कुढ़ाला फर्क पड़ैगा। अप्रैल 2000 ताहिं तै इन सात सौ चौदह चीजां पर तै पाबन्दी हटाई जागी अर अप्रैल 2001 ताहिं बाकी के सारे आइटमां पर तै हटा ली जागी। अर या अमरीका अमरीका ताहिं नहीं इसमैं जापान, आस्ट्रेलिया, कनाडा अर योरपीय संघ भी शामिल हैं जिनकी गेल्यां 2003 ताहिं ये पाबन्दी हटावण का समझौता पहलमै कर लिया था। तो इस समझौते का मतलब के सै। इसका मतलब यो सै अक भारत मैं बिना किसे रोक टोक के कृषि उत्पादां का आयात करया जा सकैगा। फेर के होग्या कर लेंगे आयात हमनै के लेणा देणा? म्हारे हरियाणा के किसानां नै धान के भा मैं उतार चढ़ाव का मजा तो थोड़े ए दिन पहलम चाख कै देखा सै अर ईब ताहिं मुंह का कडुआपन ठीक नहीं हो लिया सै। इब अमरीका आले समझौते पाछै तो अमरीकी कृषि उत्पादां की भारत मैं बाढ़ सी आ ज्यागी। फेर आवै तो आ ज्याओ हमनै के? इसी बात नहीं सै भारत का किसान अर भारत की खेती जमा तबाह हो ज्यागी।
बिजली बोर्ड के जमाने मैं बिजली दर 97 पीस्से प्रति यूनिट थी। पर जिब तै ये बिजली बोर्ड तोड़ कै बिजली प्राइवेट कम्पनियां के हाथां मैं दी सै उसे बख्त तै बिजली के रेट भी तीन च्यार गुणा बधगे। एनरोन कम्पनी धोरै महाराष्ट्र राज्य बिजली बोर्ड चार रुपइये 98 पैसे प्रति यूनिट की दर तै बिजली खरीदी जावै सै। तमिलनाडु मैं सी एम आर वासवा कम्पनी चार रुपइये दस पैसे कीमत लेवैगी। उड़ीसा मैं तीन रुपये नब्बे पैसे हो लिया बिजली का भा। इस महंगी बिजली नै किसान की कड़ और बी तोड़ कै धरदी। अर इबै के सै? अखबारां मैं रोज पढ़ण मैं आवै सै अक डीजल के भा, मिट्टी के तेल के भा इस बजट मैं और भी बधावैगी सरकार। किसान की एक हाथ लाम्बी जीभ बाहर आ ज्यागी। कई प्रदेशां मैं किसान आत्म हत्या करण लागरे सैं चाहे पंजाब हो, चाहे हरियाणा हो अर चाहे कर्नाटक हो।
हरियाणा के किसानां नै इन सारी बातां पै सोचणा चाहिये अर जो वोट मांगण आवै उसपै इन बातां पै खुलासा करवाना चाहिये अक गोहाणा तै रोहतक का बस का भाड़ा था दो आन्ने। उस बखत गिहूं का भा था तीस रुपइये मण ये बात सन छप्पण की सैं। आज गोहाणे तै रोहतक का बस का भाड़ा कितना सै? आज गिहूं का के भा सै? सिर क्यूं खुजावण लागगे लाओ किमै अन्दाजा। अर भाड़ा कै गुणा बधग्या अर गिहूं का भा कितने गुणा बध्या। अर यो फरक क्यों सै? मनै बेरा सै थाम हिसाब कोनी लाकै देखो। सोचणा थारे बसका कड़ै सै?
अर इस सारे चक्कर नै समझे बिना हम अपणी बदहाली का कारण अपणी किस्मत नैं मान बैठां सां। कै दुखी हो कै फांसी खाल्यां सां अर कै निराश हो कै तड़के तै सांझ ताहिं तास खेलते रहवां सां अर कै नेता जी के बस्ते ठावण लागे रहवां सां। अर कै आपस मैं जात पै, गोत पै अर ठोले पान्ने पै लट्ठ बजाये जावां सां। अर इबके लैक्सनां मैं तै बात गोत पै कसूती आण टिकी। सारा हरियाणा गोतां मैं बंटकै खड़या होग्या - मलिक, दहिया, हुड्डा, नैन, सांगवान अर और बेरा ना के के। कोए किसानै कोण्या रहया। तो किसानां का भला कूण करैगा? ये गोतां के चौधरी जो एम.एल.ए. बणन की खातर मूछां कै ता दे कै अर गोत की झण्डी ठाकै रिफले हांडैं सैं, ये बतावैं तो सही अक हरियाणा के किसान नै बिजली सस्ती क्यूकर दिलवावैंगे।
सांच्ची बात या सै अक किसान नै तै अपणा किसानीपना छोड़कै जात का, गोत का, न्यारी-न्यारी सभावां का चस्मा चढ़ा लिया कै इन नेतावां नै चढ़ा दिया अपणी रोटी सेंकण खातर। महेन्द्र सिंह टिकेत बरगे मोटी समझ कै कारण पिछड़ लिये। उनकै बातै काबू कोण्या आई तो के बणैगा इन किसानां का अर इस देश का। म्हारी सरकारां नै अर म्हारे नेतावां नै इन जी-सात के ठग देशां के साहमी कति गोड्डे क्यों टेक दिये? इस लैक्सन मैं चाहे किसे नै बणा लियो, छह म्हिने पाछे लैक्सन तो फेर आलेगा। केन्द्र सरकार इबके बजट मैं कसूते ताकू चभोवैगी, जनता कुकावैगी, नेतावां की शामत आवैगी, उनमैं अपणी पार्टी मैं (जिसकी टिकट पै जीत के गये सैं) घुटन महसूस होवैगी। इनेलो (जनतान्त्रिक) बनैगी कै और किमै नाम होगा, कांग्रेस मैं फूट पड़ैगी, दो चार म्हिने यो सांग भरया जागा अर आखिर मैं फेर लैक्सन। अर यू सिलसिला बेरा ना कद जाकै खतम होगा। हरियाणे नै इसै मैं मजा आरया सै तो खूंटा ठोक के कर सकै सै? रै इबी बखत सै ले ल्यो सम्भाला अर काढ़ ल्यो नई राही।

मुफ्त इलाज

मुफ्त इलाज
सूरता काले नै बोल्या - काले माड़ा मन क्यूंकर कर रया सै भाई? काला - के बताऊं सूरते वा थारी भाभी कई दिन तै बीमार सै। सूरता - तो फेर उसनै खरखोदै सरकारी हस्पताल मैं लेज्या। काला - लेग्या था उड़ै। दो हफ्ते दवाई दी। 782 रुपइयां की दवाई आई फेर आराम कोण्या आया। सूरता - मैडीकल मैं नहीं दिखा कै ल्याया? उड़ै बी लेग्या था। सात चक्कर तै काट लिये। पांच सौ रुपये तै फालतू तै भाड़े-भाड़े के खर्च हो लिए। दवाइयां के भी 600-700 और लागगे। फेर डाक्टर बोले अक रंगीन एक्सरे होवैगा अर उसकी तारीख दे दी तीन महीने आगे की। 250 रुपइये का अल्ट्रासाउंड करया। मनै सोची अक तीन महीने मैं तो या ऊंए ना मर लेगी। मैं रोहतक नरूला मैं चाल्या गया भाई। उसनै डेढ़ हजार तै फालतू रंगीन एक्सरयां के ले लिये पर उसकी रिपोर्ट मैं भी बीमारी का खुलासा नहीं हुआ। तो डाक्टर बोले अक एक लिजा टैस्ट हो सै टी.बी. खातर ओ और करवा कै देख ले। 600-700 रुपइये उसमैं लागगे फेर उसमैं टी.बी. कोण्या आई। सूरता बोल्या - चाल सोनीपत चालांगे उड़ै एक डाक्टर बहोत स्याणा सै। मैडिकल मैं धक्के खाये ओड़ मरीज कई ठीक कर लिये उसनै। काला बोल्या चाल पड़ांगे। आगले दिन सोनीपत गये - उड़ै डाक्टर बोल्या अक इसका तो परेशन बनैगा अर रुपइये 25000 लागैंगे इसकी आंत मैं गुलझट सै वा ठीक करणी पड़ैगी। सूरते नै काले कान्ही देख्या। काला बोल्या - सलाह करकै अर पीस्से का इंतजाम करकै फेर आवांगे। बड़ी भीड़ी धरती होगी। घर मैं च्यार याणे-याणे बालक। घरआली की लाम्बी बीमारी। करै तो के करै। गाम मैं नेता जी आरे थे उनकै साहमी दुखड़ा रोया। ओ बोल्या - घबरावै मतना। मैडिकल मैं तेरा इलाज मुफ्त मैं हो ज्यागा। उसनै काण कै टेलीफून लाकै अर बेरा ना किसतै बात करी अर न्यों बोल्या थोड़ा घणा दवाई दवाइयां का खर्चा हो तै हो ना तै मैडिकल मैं फलाणे डाक्टर तै उस दिन जाकै मिल लिये अर थारा काम हो ज्यागा। काला तीन हजार रुपइयां का इंतजाम करकै फेर मैडिकल पहोंच्या। संतरा दाखिल तै होगी फेर उसमैं खून की कमी थी। डाक्टर बोला च्यार बोतल खून की चाहियें दो परेशन तै पहले चढ़ाणी पड़ैंगी अर दो परेशन कै बख्त चाहिये। काले मैं आपे खून नहीं रैहरया। ओ बोल्या - डाक्टर साहब खून कितै मोल नहीं मिलज्या। मैं गरीब माणस सूं अर कोए और माणस सै नहीं। डाक्टर बोल्या - खून का इंतजाम तो तनै ए करना पड़ैगा। हाथी का खून तो चढ़ता नहीं माणस कै। इसकै तो माणस का ए खून चढ़ैगा। ल्या चार माणस किते तैं बी। संतरा बोली चाल चालांगे गाम मैं। मनै मरणा सै तो चैन तै तो मर ल्यूंगी उड़ै। काला सूरते धोरै आया अर बोल्या - सूरते खून की अड़गी। के करूं? सूरते नै खून दिया एक रिश्तेदार (स्साले) ने दिया फेर दो की कसर फेर बी रहैगी। अस्पताल मैं छह दिन होगे। संतरा के पेट का अफारा बढ़ता चाल्या गया। खून पै रोज डाट पड़ै काले पै अर ओ तले नै नाड़ करकै चुप चाप सुणले। कर करा के एक माणस मैडिकल के बार तै पकड़या अर उस ताहिं सात सौ रुपये दिये अर एक बोतल खून का इंतजाम और करया चौथी बोतल ताहिं बड्डे डाक्टर के पाहयां कान्हीं हाथ करकै बोलया - देखल्यो डाक्टर साहब थाम तो भगवान सो संतरा नै बचाल्यो। डाक्टर पसीजग्या अर चौथी बोतल उड़ै तै करवादी। परेशन बणग्या। परेशन आले दिन 1200-1300 का सामान आया। अर दस दिन पाछै रही उड़ै। रोज की ग्लूकोज की चार बोतल दो सौ रुपइयां की लागती। एक टीका दो सौ रुपइये का दो बै लागता। दस दिन मैं आठ हजार की ग्लूकोज ल्याणी पड़ी। फेर शुकर सै संतरा के पेट का दर्द तै ठीक होग्या चाहे बीस हजार रुपइये तीन रुपइये सैकड़ा ब्याज पै लेणे पड़े। ईब कद सी अक यू कर्जा उतरैगा इसकी चिंता खायें जा सै काले नै। पहलम तै बीमारी नै सिर गंजा करया अर ईब यो तीन रुपइये सैकड़े का ब्याज सिर गंजा करैगा।

घपड़ चौथ

घपड़ चौथ
जीते सूरते नै बोल्या अक आज कै दिन कोए बात समझै मैं ना आकै देन्ती अक के होवण लागरया सै? पहलम आली बात रही ना नई बातां के सिर पां का बेरा ना। बताओ इसे मैं माणस करै तो के करै? सूरता बोल्या अक रै जीते ईब बीसवीं सदी खत्म होली अर ईक्कसवीं शुरु हो ज्यागी सात म्हिने मैं। जमाना तो घणा बदल ग्या अर हम उड़ै ए खड़े सां। जीता बोल्या अक भाई थोड़ा घणा हमनै भी तो बतादे। सूरता बतावण लाग्या अक दुनिया मैं कारखान्यां का विकास जड़ै पहोंचग्या उड़ै जाये पाछै वैश्वीकरण होणा तो लाजमी सै। जीता बोल्या इस वैश्वीकरण का के मतलब सै भाई? सूरता बोल्या इसका मतलब सै अक सारी दुनिया का एक गाम बण ज्याणा। ये देशां की सीम स्याम सब टूट ज्यांगी। इस वैश्वीकरण नै एक चाला और कर दिया अक यू जो गाम बणया इसके कायदे कानून इसे बणा दिये अक वे इसनै घणेदिन बसण कोण्या देवैं। ज्यां करकै वैश्वीकरण का यू माडल तो घणा सत्यानाशी बताया अक इसनै अमीर और अमीर बणा दिया अर गरीब और गरीब कर दिया। इस ढाल के विकास तै गहरा अर सर्वनाशकारी संकट का दौर शुरु हो लिया सै जो भारी सामाजिक अर इंसानी कीमत मांगैगा।
तो फेर इसतै बचण का के राह हो भाई सुरते, जीत सिंह नै बूझी। जिसकी पांचों घी मैं सैं ओ तै न्यूं चाहवैं सैं अक या घपड़ चौथ न्यौंए माची रहवै। उननै एक मुहावरा टोह्या सै टीना सिन्ड्रोम का। जीते फेर बोल्या - यू टीना सिन्ड्रोम के बला सै भाई? सूरता बोल्या - इसका मतलब सै देयर इज नो आलटरनेटिव। जीता - माड़ी सी और खोल कै बता बात पकड़ मैं आई नहीं। सूरता बोल्या - जो ईब होण लागरया सै इसका कोए विकल्प नहीं। यू विकास तो इसे ढालां ए होवैगा अर अमीर और अमीर होन्ता जागा अर गरीब और गरीब होन्ता जागा। या बात इन अमीरां नै सबकै जंचा दी अर म्हारे बरगे गरीबां कै भी जंचगी अर हम भी न्यों कैहवण लाग गये अक हमाम मैं सब नंगे हो लिये भाई ईब के हो सकै सै? जीत सिंह नै बूझ्या - तो तेरा के मतलब सै सूरते अक ईबी किमै हो सकै सै? सूरते बोल्या - इतिहास गवाह सै भाई जीते अक इन गरीबां नै इसे संकट के दौर मैं नई दुनिया का सर्जन करया सै। इननै इसा संसार बणावण की कोशिश करी सै जित इन्सानां का अर कुदरत का तालमेल सही हो फेर कुछ लालची अर अमीर लोग आकै भांझी मार देवैं सैं। ईबी न्यारे ढंग तै गरीबां नै इस अमानवीय विकास अर इसतै पैदा होवण लागरे सत्यानास का मुकाबला करना पड़ैगा। जीत सिंह बोल्या - जिब हमनै सारी बातां का बेरा ए कोण्या तो हम मुकाबला क्यूकर कर सकां सां? सूरता बोल्या - इन सारी बातां का बेरा तो लाणा ए पड़ैगा अर जै नहीं बेरा पाड्या तो ज्यूकर म्हारे बाप दादा मर खपगे हम भी मर खप ज्यांगे।
इक्कीसवीं सदी का दौर घणा कसूता दौर रहवैगा। इस मैं नये नये रणनीति के टीके तैयार करे जावैंगे अमीरां कान्ही तै अर गरीबां नै इसकी रोक के (प्रतिरोध की ताकत बधावण) आले टीके तैयार करने पड़ैंगे। नई अर उन्नत तकनीक का हुनर बीसवीं सदी का ब्रह्मास्त्र था फेर ईब मैन पावर के मायने बदलैंगे। संख्या के हिसाब तै काम के तौर तरीके खत्म हो ज्यांगे। ईब क्वालिटी का जमाना आवैगा। सारे कै क्वालिटी का रूक्का पड़ैगा। एक माणस जै बारह माणसां तै फालतू गुणवत्ता देवै सै तो इन बारां की सैड़ दे सी छुट्टी करी जागी। इनका अर इनके बालकां का के होगा इसकी चिन्ता का कोए मतलब नहीं रहवैगा। इस गुणवत्ता आले माणस की दक्षता बढ़ावण ताहिं ट्रेनिंग का और सब क्याहें का इन्तजाम करया जागा। यू पंूजी का खेल सै। पूंजी अपणे पूरे जोबन पै आकै खेल खेलैगी अर गरीबां कै फांसी लावैगी अर अमीरां की चाकरी करैगी। इसतै मुक्ति का रास्ता तो गरीबां नै खोजना ए पड़ैगा। या दुनिया के बेजुबानां की, दुनिया के गरीबां की, दुनिया के शरीफां की, दुनिया के ईमानदारां की जरूरत सै वरना महासागर मैं धकेल दिये जावण का खतरा रोज बढ़ता जावण लागरया सै। जीते बोल्या - रै सूरते तनै तो मैं कसूता डरा दिया। तेरे कहवण का मतलब तै यू होग्या अक जिसकी लाठी उसकी भैंस आला बख्त हटकै आवैगा। जिसका ब्यौंत सै ओ ऐश करैगा अर बाकी घिसड़ैंगे। सूरता बोल्या - बस न्यों ए समझले जीते अक इक्कीसवीं सदी का मूल मंत्र - ‘सरवाइवल आफ दि फिटेस्ट’ होन्ता दीखै सै अर यो मूल मंत्र गरीबां की गोभी जरूर खोदैगा। गरीबां नै बख्त रैहवन्ते राजनीतिक भ्रष्टाचार की, अमानवीयकरण की, अत्याचार की अर पर्यावरण प्रदूषण करण आल्यां की गोभी खोदनी पड़ैगी। जीते बोल्या - पर इन सारी बातां नै एक लड़ी मैं पिरोकै, इसी भाषा बणाकै अक सबकै समझ मैं आज्या जनता ताहिं कूण ले ज्यागा? सूरता बोल्या हमनै हरेक फ्रंट पै संघर्ष के नये-नये हथियार घड़ने होवैंगे अर इस खातर सबतै जरूरी हथियार सै विचार का। इन अमीरां का सबतै बड्डा हमला म्हारे इस विचार पै सै। टी.वी. के चैनल इस मामले मैं अमीरां के हथियार सैं अर म्हारा विचार इननै म्हारे तै खोस लिया अर पूरी घपड़ चौथ मचा कै धरदी। हमनै अपने हक के विचारां के घणे पैने हथियार घड़णे होंगे अर अपणा विकल्प तैयार करना होगा।

डिपरैसन

डिपरैसन
आजकाल जिस कान्ही नजर मारो उसे कान्ही डिपरैसन का माहौल नजर आवै सै। पड़ौसी नै बूझो अक के हाल सै तो जवाब मिलैगा - बस कटरै सैं दिन। घर मैं गाभरू छोरयां की हालत का तो बयान करना और बी मुश्किल। रोजगार ना कितै, ब्याह की बाट मैं सूक कै लीकड़ा हो लिया, और किमै साहरा ना जीवण का। डिपरैसन मैं पड़या सोयें जागा कै एकला बैठ्या बैठ्या सोचें जागा। जवान लड़कियां का हाल लिखण ताहिं तो और ढाल की कलम चाहिये। घर मैं खास तरां की दाब, छोरी नै न्यों नहीं करना चाहिए वो नहीं करना चाहिए। हंसना मना, बाहर जाना मना, अच्छा खाणा मना, किसे तै बोलना बतलाना मना। घर मैं उसनै इसा लागें जा ज्यूकर ईब बाज झपटैगा अर बाहर गिद्धां की ढाल नजर घूरती रहवै सै उसनै। ना भीतर ना बार किते बी बसेबा कोण्या उसका। डिपरैसन की शिकार वा करै सै अपणा खुद का बहिष्कार। नितांत एकली खड़ी पावै सै वा अपणे आप नै कईबै। खेती मैं डिपरैसन, कारखाने मैं डिपरैसन, खान मैं डिपरैसन। एटलस साइकिल मैं डिपरैसन, आयस्सर ट्रेक्टर मैं डिपरैसन, अम्बैसडर मैं डिपरैसन। सौ का जोड़ यो सै अक चौगिरदे नै डिपरैसन डिपरैसन छाग्या। बात झूठ बी लाग सकै सै कई माणसा नै। उन मुट्ठी भर लोगां नै जिनकै धोरै क्याहें की कमी नहीं, बेइन्तहा पीस्सा सै, इस बात की चिन्ता खाए जा अक कदे दिवालियां होज्यां। इस बात का डिपरैसन। डबल्यू एच ओ  नै लोगां ताहिं एक वारनिंग दी सै। इसका मानना सै अक दुनिया मैं 2010 ताहिं दिल की बीमारी नंबर एक पै होवैगी अर डिपरैसन की बीमारी नंबर दो पै आ ज्यागी। हाल साल मैं या डिपरैसन की बीमारी घनी ए तलै सै। डबल्यू एच ओ का यू भी ख्याल सै अक जै दुनिया की चाल इसे स्पीड पै रही तो हो सकै सै डिपरैसन की बीमारी 2020 ताहिं नंबर एक पै बी ना आज्या। डा. एच एल  कैला जो साइक्लोजी विभाग एस एन.डी.टी. युनिवर्सिटी मुंबई का अध्यक्ष सै नै चार सौ बालकां पै एक सर्वे करया। हर दूसरे बालक नै चिन्ता थी शिक्षा के बारे मैं खासकर इम्तिहान का बोझ था उनके दिमाग मैं अर दूसरी रोजगार की चिन्ता थी। किसी किशोर मैं जै ये लक्षण दीखें तो समझ लेना चाहिए अक यो डिपरैसन मैं सै कै जावण नै होरया सै। चिड़चिड़ा सुभा हो जाणा, नींद कम होणा, कम खाणा कै जरूरत तै फालतू खाणा, शरीर मैं आड़ै उड़ै दर्द की शिकायत होणा, खास ढंग का यौन व्यवहार। अर जै ये चीज दो हफ्ते तै फालतू चालती रहवै तो मान लेना चाहिए अक यू स्ट्रैस नहीं सै यू डिपरैसन सै। डिपरैसन का इलाज एक तो सै डाक्टरां धोरै जा कै दवाई गोली खावण का। दूसरा इलाज सै पहले इलाज की साथ-साथ जो इलाज करया जाणा चाहिये वो सै किशोर तै प्यार करां, स्नेह तै राखां, आराम करावां, आच्छा खावण नै देवां अर पूरी नींद लेवैं। दुनिया के पैमाने पै लोगां मैं डिपरैसन की बीमारी नंबर एक पै ना पहोंच ज्यावै इस खातर बी आपां नै, सबनै मिलकै किमै तो सोचणाए पड़ैगा। कई बार यू सोच्चण का काम आपां दूसरां पै छोड़दया सां। चाहे ओ राम जी ए क्यों ना हो, यू सोच्चण का काम आपां नै किसे पै नहीं छोड़ना चाहिये, खुद सोचना चाहिए। बख्त तै सोच ल्यो ना तो कदे डिपरैसन मैं आकै न्यों कहो - ओहले हमनै के बेरा था न्यों बणज्यागी?
---

अपणा मारै छांह म्हं गेरै

अपणा मारै छांह म्हं गेरै
मुंसी अर मौजी गढ़ी गाम मैं रह्या करदे। दोनूआं के घर धोरै-धोरै थे। दो-दो किल्ले धरती थी। गुजारा अच्छा था। दोनूं आपस मैं डंगवारा करकै काम चलारे थे। आज काल डंगवारे कोण्या रहे। एक बुलध मुंसी पै था अर एक मौजी पै था। हफ्ते मैं तीन दिन हल उसकै चालदा तै बाकी तीन दिन मौजी कै चालदा। बुलध-बुलध का डंगवारा था बाकी सब बात न्यारी-न्यारी थी। मुंसी कै चार बालक थे। मौजी कै एक फालतू था। पढ़ाई का ध्यान कोए से नै नहीं कर्या। कोए बालक चौथी मैं तै उठ लिया कोए पांचमी मां तै। हद या सै अक आठमी पास किसे तै नहीं होई। बड़े दुखी थे दोनूं। जमाना पढ़े-लिखे लोगां खात्तर बी आसान नहीं रह्या तो अणपढ़ां का कड़ै गुजारा? मुंसी का छोरा अठारा साल का होग्या। गात बी चौखा था अर कद बी लिकड़मा था। मुंसी अर मौजी नै सलाह करी अक रामे नै फौज मैं करवाद्यां। कुछ तो दाब कम होवैगी। दो-तीन बै खड्या कर्या पर नम्बर कोण्या आया। मौजी नै मुंसी को समझाया अक पचास साठ हजार माथे मैं मारद्यां सां किस्से कै। पर मुंसी का जी कोण्या मान्या। आखिरकार छह बर खड्या होणा पड़्या जिब जाकै उसका नम्बर आया।
दो-तीन बरस पाछै मौजी का छोरा गाभरू होग्या। सिविल मैं नौकरी थ्याई ना, मंत्रियां के बस्ते बी खूब ठाये। फेर फौज मैं जुगाड़ करणा चाहया पर उड़ै बी हालात बदलगे थे। छोरा दस बै खड्या हो लिया पर किस्से नै पाएं ना टिकण दिये। कदे छाती का माप कम, कदे वजन कम, कदे दौड़ मैं पाछै। जड़ छोरे धीरे के बी गोड्डे कति टूट लिये। उदास रैहण लागग्या, काम मैं जी लागणा बन्द होग्या। एकला पड्या रहवै कै सोएं जा। मौजी कै बी छोह आवण लागग्या। गैल्यां चिन्ता बी होगी अक के बणैगा छोरे का। एक दिन होक्के पै बैठे थे। बोल्या - किमै जुगाड़ भिड्या मौजी? न्यों बात कोण्या बणै। मौजी नै मुंसी की बात आच्छी कोण्या लागी।
खैर हार थक कै मुंसी अर मौजी बिचौलिया टोहवण चाल पड़े। एक जाटां का छोरा था आजाद, एक बाहमणां का था भगत अर एक सैणियां का था सूरत। तीनूआं धोरै गए अर रेट बूझे। सूरत के रेट घाट थे आजाद अर भगत तै। सूरत पचास हजार मैं कहै था, आजाद साठ मांगै था अर भगत सत्तर की मांग करै था। भगत सिंह मुन्शी नै कह्या बी अक अपणे माणसां की कुछ तो रियात होणी ए चाहिए अर ऊं बी हम बाहमण भाई ठहरे। भगत बोल्या - यो रेट तो थारै तांहि सै और किसे नै तो इतणे में मैं दरवाजे पै बी कोण्या खड्या होण द्यूं। आजाद अर सूरत भरोसे के माणस कोण। आपणी जबान पक्की होया करै।
दोनूं उल्टे चाल पड़े। अपणे-अपणे हिसाब तै सोचैं थे। मुन्शी का ख्याल था अक सूरत की मार्फत काम करवाया जा। मौजी न्यों सोचै था अक जै आजाद कै सूरत पीस्से मारगे तो के बणैगी? भगत फेर बी अपणा बाहमण भाई सै। कुछ तो लिहाज करै ए गा। फौजी नै मन बणा लिया अक भगत की मार्फत काम करवावैगा।
चालते-चालते मुंसी नै बूझ्या - फेर के मन बणाया मौजी? सोच-साच कै मौजी बोल्या: अरै मुन्शी वा पुराणी कहावत सै ना अक अपणा मारै त छांह मैं गेरै, सुणी होगी। मेरे तो जचैं सै अक भगत ठीक सै। मुन्शी चुप रह्या बोल्या कुछ नहीं, ना ना कहीं अर ना हां कही। फेर मन-मन मैं सोची - मरे पाछै छांह किसी अर घाम किसा?

बाहर मतना जाइये खतरा सै

बाहर मतना जाइये खतरा सै
बन्ता अखबार पढ़ण लागर्या था। उसमैं पढ्या अक फलाणे गाम मैं फलाणे कै घरां फलाणे नै फलाणे की छोरी गेल्यां जोर जबरदस्ती करण की कोशिश करी। दूसरी खबर थी अक फलाणे गाम मैं फलाणे माणस नै फलाणे की बहू गेल्यां फलाणे के खेतां मैं काला मुंह कर्या। तीसरी खबर थी अक फलाणे शहर मैं फलाणे मोहल्ले की 10 साल की बच्ची गेल्यां बलात्कार हुया। इतनी वार मैं सन्ता बी उड़ै आग्या तो बन्ते नै बोल्या - सुणा के खबर सैं बन्ते? बन्ते नै सन्ते ताहिं अखबार का पहलड़ा पेज पकड़ा दिया। वे सारी खबर पढ़ कै सन्ता बोल्या - भाई कोए चाहे बुरा मानो चाहे भला मानो पर बलात्कार घणे होवण के दो कारण सैं। बन्ते का ध्यान उस कान्ही गया। सन्ता बोल्या - एक तो ये लुगाई नौकरी करण के चक्कर मैं जिब तै बाहर जावण लाग्गी सैं जिब तै बलात्कार फालतू होगे। दूसरा इस फैशन नै म्हारे देश का टिब्बा कर दिया। जिब तै ये छोरी अर बहू फैशन करकै बाहर लिकड़ण लाग्गी सैं, ये जीन पहर कै सड़कां पै घूम्मण लाग्गी सैं जिबे तै ये बलात्कार फालतू होगे। और बी दो तीन लड़धू बैठे थे वे भी छूटदे की साथ बोले - संता कति सोला आने सही बात कैहर्या सै। आज काल की छोरी काबू ए मैं कोण्या रही। इनका घणा पां लिकड़गा, ज्याहे तैं ये इस ढाल की घटना फालतू होवण लागगी। एक लड़धू बोल्या - तो के इलाज हो इसका? सन्ता बोल्या - इलाज तो जिबे हो सकै सै जिब ये बहू अर छोरी घर तै बाहर पां नहीं धरैं। इतनी वार मैं ज्ञान विज्ञान आला राजेश बी आग्या, ओ बी उनकी बात सुणण लागग्या। बन्ते धोरै रहया नहीं गया ओ बोल्या रै सन्ते तेरी बात किमै जंची कोण्या। सन्ता टूट कै पड़्या - क्यूं जंचण मैं के कसर सै। या सारी दुनिया तो न्यों ऐ रूक्के मारै सै अक इन बीर बाणियां का घर तै बाहर पां लिकड़ग्या ज्यां तै बलात्कार बधगे। बन्ता बोल्या - भाई सन्ते ठाड्डू मतना बोलै। तनै अपनी बात पूरी कैहली अर हमनै शांति तै तेरी बात सुनी। ईब तू औरां की बात बी आराम तै सुण। राजेश बोल्या - बात सही सै भाई। हां बन्ते बता तूं अपणी बात बता। बन्ता बोल्या - आज के अखबार मैं पांच बलात्कारां की कै छेड़खानी की खबर छपी सैं। इनमां तै दो तै दो गामां मैं घरां मैं धिंगताणे बड़कै करी ओड़ घटना सैं। सन्ता न्यूं कहवै सै अक ये लुगाई जीन का फैशन कुढ़ाला करण लागगी ज्यां तै बलात्कार की घटना बधी सैं। फेर इस अखबार मैं आज ये छपी पांच खबर तै इसकी बातां की ताईद कोण्या करती। इन पांचों बलात्कारां का ना तो फैशन गेल्यां कोए संबंध अर ना बाहर जा कै नौकरी करणे तै कोए मतलब। अर ये जितने रलधू आड़ै बैठे सैं ये भी इस सन्ते की हां मैं हां मिलावण लागगे। एक रलधू बोलया - हमनै के बेरा म्हारे सोनीपत के कॉलेज का म्हारा टीचर सै ओ न्योए कहवै था। बन्ता बोल्या - हाथ कंगन ने आरसी के अर पढ़े लिखे नै फारसी के। एक दिन की पांच खबरां मैं तो या बात गलत पाई गई सै आपां एक हफ्ते के अखबारां की रिपोर्ट कट्ठी करकै देखल्यां उनमैं भी मेरी आली बात सही पावैगी अर बलात्कारां का जीन के फैशन तै अर लुगाई के नौकरी पै जावण तै कोए ताल्लुक नहीं सै। सन्ता फेर तमतमा कै बोल्या - मैं तो फेर बी कहूं सूं अक जै लुगाई घर तै बाहर नौकरी खात्तर नहीं जान्ती तो उसपै बलात्कार नहीं होन्ते। अर इस फैशन नै बी जलती आग मैं घी का काम कर्या सै। बन्ता बोल्या - भाई सन्ते तू ठाड्डा सै, तेरा रूतबा सै, तूं पीस्से आला सै, ज्यां तै ये रलधू बात तो तेरी ए मानैंगे फेर इसका मतलब यो बी नहीं सै अक तेरी बात साच्ची ए सै। साच्ची बात तो सै मेरी फेर तूं मान चाहे मत मान। एक दिन मनै अखबार मैं या बी पढ़ी थी अक बच्चियां गेल्यां बलात्कार उनके पड़ौसी कै रिश्तेदार करणिया फालतू सैं। अर उस अखबार मैं न्यों भी लिख राखी थी अक घर की चारदिवारी मैं भी महिला पै खूबै अत्याचार होवैं सैं। अब बलात्कार की घटना बी घर परिवार में घाट ना होन्ती। सन्ता जो बात कहवै सै ना अक बीरबानी बाहर लिकड़ी ज्यांते यो हुया पर ये घर मैं भी सुरक्षित नहीं सैं। खबरां के हिसाब तै दो महिलावां गेल्यां तो उनके घर मैं ए बलात्कार हुये। तो मामले की जड़ डूंघी सै। औरत नै घर की चारदीवारी मैं बन्द करकै इस समस्या का समाधान मनै तो दीखदा कोण्या। बाकी सन्ता फेर बी जै औरतां नै घर मैं कैद करणा चाहवै सै तो इसकी मर्जी। बलात्कार का ताल्लुक बाहर अर भीतर तै नहीं सै कई और बातां तै सै। बाहर के भीतर औरत सुरक्षित कितै बी कोण्या। क्यूं? इसका जवाब चाहिये।
---

छह महीने काढ़ देगा

छह महीने काढ़ देगा
लैक्शनां का गुब्बार कम हो लिया। 22 तारीख नै साफ होली थी अक सरकार तै चौटाला की ए बनैगी। बीजेपी की घिस लिकड़गी इन लैक्शनां मैं। बंसीलाल का भी सूपड़ा सा साफ होग्या। कांग्रेस थोड़ी घणी उल्टी बाहवड़गी। कांग्रेस के भीतर के झगड़े अर बीएसपी के उम्मीदवार इन दो चीजां नै कांग्रेस कै कई जागां चौखा झटका दिया। भाजपा गेल्यां तै वाहे बणगी अक खिसियाणी बिल्ली खम्भा नौचै। भाजपा का सूपड़ा क्यों साफ हुआ यो सबनै बेरा सै फेर हांडी का छोह बरोली पै तारया जावण लागरया सै। चौटाला ताहिं तो किमै कहवण का ब्योंत नहीं ग्रोवर जी का फेर सुन्दर लाल सेठी के पाछे जरूर पड़ लिया। ईबकै तो देबीलाल नै चौटाला की किश्ती किनारे पहोंचा दी फेर कै दिन ताहिं इसपै लोगां के न्यारे न्यारे बिचार सैं। बाजपेई नै किसानां की घिस काढ़ण का अमरीका धोरै ठेका छटवा लिया। न्योंन तै चौटाला साहब किसानां का मसीहा बतावै सै अपणे आप नै तै अर बाजपेई तै बढ़िया प्रधानमंत्री नहीं दीखदा। दो नावां पै सवाल होकै चौटाला साहब डूबण तै क्यूकर बचैंगे यो तै बख्त बतावैगा। कपास पिटगी थी, धान पिटग्या, आलू रुलता हांड्या डेढ़ रुपइये किलो, अर ईबकै गिहुं की बारी सै। यूरिया के भा बधा दिये, डीजल के भा बधा दिये, माट्टी का तेल म्हंगा कर दिया, सरचार्ज बढ़ा दिया, जड़ बात या सै अक इस बजट नै किसान रम्भा के मारण का जुगाड़ कर दिया। ईब किसानां के हितेषी किसानां के पाले मैं खड़े होवैंगे अक बाजपेई के पाले मैं? चर्चा तो इसी बी सुणण मैं आवै सै अक तलै ए तलै खिचड़ी रंधण लागरी सै अर बाजपेयी कै चन्द्रा बाबू नायडू कदे बी पटखणी दे सकै सै ओ भी बहोत दुखी हो लिया बताइयें सैं।
खैर बात हरियाणा की अर हरियाणा के किसानां की सै। किसान चौटाला के मुंह कान्हीं देखण लागरे सैं अक ओ के कहवैगा? म्हारी गिहुं पिटवावैगा अक बचावैगा? सस्ती बिजली दिवावैगा अक म्हंगी करवावैगा? पाणी जितणा चाहिये उतना किततै ल्यावैगा? यूरिया के दाम कम करावैगा अक नहीं? किसानां के बालक बिना दवाई बिन आई मौत मरण लागरे सैं उनका के राह करैगा? पढ़ाई लिखाई का भट्ठा बैठग्या, नौकरी कितै रही कोण्या, महिलावां की संख्या घाट होगी, छोरयां के ब्याह ना होन्ते। इन सारी बातां का के राह टोहवैगा? कई गामां मैं बात न्यों बी सुणण मैं आवै से अक बाजपेई का साथ कोण्या छोड्डे म्हारा साथ छोड़ सकै सै। पेंशन तीन म्हिने की तो दे दी फेर आगली कद मिलैगी इसका बुजुर्गां नै कोए भरोसा नहीं। एक ताऊ तै न्यों बोल्या - छह म्हिने काढ़ देगा चौटाला? ईब ताऊ के सवाल का जवाब तै चौटाला के आगे के कारनामे ए देवैंगे। जै जनता का साथ दिया तो पांच साल पूरे काढ़ ज्यागा अर जै बाजपेई का साथ दिया तो बेड़ा बीच मंझदार मैं डूबणा लाजमी सा दीखै सै अर छह म्हिने नहीं साल भीतर किमै न किमै हो लेगा। कुर्सी पै बैठें तो एक दिन हुया सै इसके जावण की बात भी चाल पड़ी या बात जंचण की तो सै ना फेर आण आला बख्त बतावैगा अक ऊंट किस करवट बैठैगा? कई न्यों बी कैहन्ते बताये अक ईब चौटाला स्याणा होरया सै, ईब मार कोण्या खावै। एक बात जरूरी अटकै सै अक बाजपेई की नाव मैं बैठ कै किसानां का भला क्यूकर कर्या जा सकै सै? काठ की हांडी कै बर चुल्हे पै चढ़ाई जा सकै सै? सवाल एक और बी सै अक ब्याह पाछै किसी बुढ़ार? जिब किसान का पितलिया ए लिकड़ लेगा तो फिर किसानां के पाले मैं आकै खड़े होण का के मतलब रैहज्यागा? फेर लागै सै गरीब का अर जरूरतमंदां का हिमायती छिदा ए बचरया सै। दुनिया के धनी देश जिनमैं दुनिया की 20 प्रतिशत जनसंख्या रहवै सै दुनिया के 86 प्रतिशत संसाधनां का इस्तेमाल करै सै। बाकी जो 14 प्रतिशत संसाधन बचगे वो बाकी के देशां की जनता (जिनमें 80 प्रतिशत दुनिया की जनसंख्या आवै सै) इस्तेमाल करै सै। अर इतनी ए मैं कोण्या सधरी। बात और बी ऊपर जाली। इस 80 प्रतिशत जनसंख्या का जो सबतै ऊपरी 5 प्रतिशत हिस्सा सै ओ इस 14 प्रतिशत मां तै 7 प्रतिशत संसाधन इस्तेमाल करण लागरया सै। मतलब यो हुआ अक दुनिया की 75 प्रतिशत आबादी के धोरै इस्तेमाल करण नै बस दुनिया के 7 प्रतिशत संसाधन सैं।
तो चौटाला साहब नै आज तय करणा पड़ैगा अक ये किसके पाले मैं खड़े सैं। दिखावा तै 75 प्रतिशत के पाले मैं खड़े होवण का सै फेर असल मैं ये खड़े 5 प्रतिशत के पाले मैं सैं अर 20 प्रतिशत धोरै जिब दाब लाकै किमै मांगण का बख्त आवै सै तो इस 75 प्रतिशत नै भी अपणी गेल्यां लालें सैं। फेर असल मैं जिब इस 75 प्रतिशत ताहिं किमै असल मैं देवण की बात आवै सै तो ये कोरे भाषण पियावण लागज्यां सैं। ईब भाषणां तै काम कोण्या चालै चौटाला साहब! पालेबन्दी खिंचती आवै सै। फैसला करणा ए पड़ैगा ईब, ना तै जनता कर देगी फैसला।
---

सांस्कृतिक थानेदारी

सांस्कृतिक थानेदारी
कई माणसां की त्यौड़ी ऊपर नै होगी होंगी सांस्कृतिक थानेदारी के शब्द पढकै अर बात ठीक बी सै थानेदार की थानेदारी तै कदे कदीमी तै झेलते आये पर ईब या सांस्कृतिक थानेदारी कड़े तै आ टपकी? एक मई 1998 नै ‘कुछ लोगां’ नै चित्रकार एम एफ हुसैन के मुंबई आले घर मैं बड़कै घणी कसूती तबाही मचा दई। उनके बनाए औड़ चित्रां कै आग लादी। इसतै पहलम अक्तूबर 96 मैं इन ‘कुछ लोगां’ नै अहमदाबाद मैं भी हुसैन की पेंटिंगां का नाश मारया था। ये पेंटिंग 20-25 बरस पहलम बनाई गई थी। अर ये ‘कुछ लोग’ न्यों बी कैहन्ते बताये अक जै हुसैन हिन्दुस्तान मैं बड़ सकै सै तो हम उसके घर मैं क्यों नहीं बड़ सकदे। कमाल की बात या भी सै अक इन ‘कुछ लोगां’ पै भारत देश के कायदे कानून बी कोन्या लागू होन्दे। इन हमल्यां मैं जो लोग पुलिस नै पाकड़े वे एक हजार रुपइये की जमानत पै छोड़ दिये। इसे बख्तां खात्तर म्हारे संविधान मैं अनाधिकार प्रवेश, दाब धोंस अर संपत्ति नष्ट करण की धारा सैं बेरा ना पुलिसिया इननै क्यूकर भूलगे? जित ये धारा ना लावण की हों उड़ै तो सैड़ दे सी लायें पावैं सैं अर जित लावण की हों उड़ै चुप!
13 जुलाई 1999 नै दोफारे पाछै इन मुट्ठी भर ‘कुछ देश भगतां’ नै होटल मेरिडियन के साहसी प्रदर्शन करया अर खुल्लम खुला भारत देश के न्यामी गिरामी अभिनेता दिलीप कुमार का पुतला जलाया। पुलिस घणी ए थी पर थानेदारी के मूड़ मैं नहीं थी उड़ै सांस्कृतिक थानेदारी का बोलबाला था। ज्याहें तै इस होटल के साहमी यो सबकिमैं होग्या। दिलीप कुमार तै बढ़िया ‘हीरो’ किसे बख्तां मैं कोए नहीं था। उसनै के इनाम मिल्या अर कद मिल्या अर उसनै ओ उल्टा करै ना करै यो उसका अपणा निजी मामला था फेर हमनै यो आम मामला बणावण मैं वार कोन्या लाई।
पहली मई 1999 नै इन ‘कुछ लोगां’ नै पार्षद एम नागराज की रहनुमाई मैं कर्नाटक के एक थियेटर ग्रुप समुदाय पै उस बख्त हमला करया जब बंगलौर के धोरै अनेकल नाम के कस्बे मैं ओ एक नाटक दिखावण लागरया था। इसे ढालां ये ‘कुछ लोग’ 26 अप्रैल 1998 नै मुंबई के एक होटल के उस हाल मैं जा धमके जिसमैं पाकिस्तानी गायक गुलाम अली गावण लागरे थे। उनका माइक्रोफोन खोस लिया अर दादागिरी दिखा कै आयोजकां पै यू कार्यक्रम बन्द करवा कै दम लिया। शैक्षिक परिसरां मैं बी इन ‘कुछ लोगां’ की सांस्कृतिक थानेदारी खूब देखण मैं आवै सै। 20 जुलाई 1998 नै 100 हथियार बन्द लोग रैगिंग रूकवावण के बाहनै अहमदाबाद के सैंटर फॉर एन्वायरमेंटल प्लानिंग एंड टेक्नोलोजी (सी.ई.पी.टी.) के परिसर मैं बड़कै ऊधमस तारगे। गुजरात के दोहद जिले के रंधिकपुर के 59 मुस्लिम परिवार दो आदिवासी लड़कियां का ब्याह मुसलमान लड़कां गेल्या हो जाए पाछे जून के आखिर मैं अपणे घर बार छोड़ कै जावण नै मजबूर कर दिये गए। फायर फिल्म पै फायर करण आले ये ‘कुछ लोग’ माइकल जैकसन का डांस करवावण मैं अपणी श्यान मानैं सैं। फायर फिल्म पै हमला रचनात्मक अभिव्यक्ति कै खिलाफ तत्ववादी हेकड़ी तै न्यारा के माण्या जा सकै सै। इन कुछ लोगां मैं तै एक न्यों बोल्या ‘‘जन्म दिन की पार्टियां मैं अपणे बालकां नै केक काटते देख कै अर मोमबत्तियां बुझाते देख कै मनै बहोत घृणा हो सै। यो म्हारी संस्कृति का हिस्सा कोण्या।’ इस तै कोए बूझै अक फूफा कोका कोला तो विदेशी संस्कृति सै फेर नाभिकीय बम के म्हारी पुरानी भारत की परम्परा सै? अर कमाल की बात एक और सै अक इन ‘कुछ लोगां’ मां तै घणखरे ईसाई स्कूलां मैं पढ़रे सैं। एक तो कराची के सैंट पैट्रिक स्कूल का छात्र था। इनका मुखिया बी नैनीताल के सैंट जोसफ स्कूल मैं पढ़रया सै और तो और म्हारे देश की एक पार्टी के 180 सांसद जो पाछली संसद मैं थे उनमां तै कम तै कम आधे ईसाइयां के चलाये औड़ संस्थानां मैं पढ़रे सैं।
येहे वे ‘कुछ लोग’ सैं जिननै 1998 मैं जम्मू मैं कबीर की साखियां की सरेआम होली जलाई थी। ये लोग आपणा नकाब तार कै मैदान मैं आगे सैं ईब म्हारी थारी खैर नहीं सै थाम अर हम जै इनकी बातां तै सहमत नहीं होए तो ये गात की खाल तारकै उसमैं भुस भरवा सकैं सैं। इतिहास गवाह सै इन ‘कुछ लोगों’ के पूवजों नै इसे शुभ काम खूबै करे सैं, करण लागरे सैं अर आगै और घणे कुकरम करैंगे अर हम भी शामिल हो लिए इन जुल्मां मैं। रै किमै तो दिमाग पै जोर देकै सोचण की कोशिश करां अक इस सांस्कृतिक थानेदारी के आगै गोड्डे टेकण का मन बणा लिया?
---

जात्यां की बेड़ी टूटैंगी

जात्यां की बेड़ी टूटैंगी
पाछले पांच छह साल तैं हरियाणा मैं जनता कै सांस चढ़रे सैं। कदे बाढ़ आज्या सै, कदे मलेरिया खाज्या सै, कदे पीलिया छाज्या सै तो कदे डैंगू भ्यां बुलाज्या सै। समाज सेवी संस्था बी ज्यूकर मींह पाछै गिजाई लिकड़याया करैं न्यों उभरयाई। जड़ बात या सै अक जितनी तेजी तै बख्त का पहिया घूमण लागरया सै इसका अन्दाजा तो माणसां नै कदे सुपणे मैं भी नहीं लाया होगा। जिस गाम मैं बी नजर मारकै देखो उस मैं पाछले दस साल मैं कुछ नई बात हुई लागैं सैं। टी वी  सैटां के एरियल सरड़क पै मोटर मैं बैठे बैठे बी तीस चालीस तो कम तै कम गिणे ए जा सकैं सैं, बैरियर बधगे, सिलाई की दुकान कई कई खुलगी, बिजली की दुकान, मैना कैसेट की दुकान, पिंचर लावण की दुकान, किरयाणे की हर गली मैं दुकान अर कई और इसे ढाल की चीज। दो चार ट्रक खड़े पाज्यांगे, एक दो टाटा सूमो खड़ी दीख ज्यांगी अर दस बीस ट्रैक्टर अर उनकी ट्राली। सलवार कमीज, पैंट पजामा घर घर मैं जा बैठे। एकाध घर पै डिस एंटिना बी लाग्या पाज्यागा। फेर गाल न्यों की न्यों सड़ियल, कुरड़ी न्यों की न्यों अर जोहड़ां मैं काई लाग्या औड़ सड़ता पाणी।
एक दूसरी जात्यां के बालक आपस मैं ब्याह करण लागगे। सारी जात्यां के बालक कट्ठे होकै अपणी पढ़ाई के बारे में सोचण लागगे। जातपात का भेद भूलकै अपणी बेरोजगारी पै मन्थन शुरू कर दिया। बेरोजगारां कै या बात समझ आण लागगी अक जात के घेरे तै जमात का घेरा घणा चौड़ा सै अर सही सै। बेरोजगारी का सामना सबनै कट्ठे होकर करना होगा अर इननै कट्ठे जलसे जलूस काढ़णे शुरू कर दिये। ये सारी बात देख कै जात के ठेकेदारां कै काला बाजारियां कै अर टाटा बिड़ला बरग्यां के कान खड़े होगे। जात पात पै बांटकै पचास साल खून चूस्या म्हारा सबका इननै। हरित क्रांति मैं कमायें हम अर घर भरे इनके अर हम न्यारे न्यारे पड़े खाट तोड़ें गए अर अपनी किस्मत नै कोसें गए। फेर म्हारे बात समझ मैं आगी हम कट्ठे होण लागे तो जात्यां के ठेकेदार रंग बदल कै, भाषा बदल कै, चाल बदल कै अर चेहरा बदल कै फेर आ डटे मैदान मैं। कितै कोए सभा अर कितै कोए सभा। खूब आडम्बर खड़े कर दिये। इनकी अपणी जात बी बदल कै मुनाफाखोरां की जमात होगी। रोहतक के चारों कान्हीं जितनी भी फैक्टरी सैं उनके मालिक सारे कट्ठे सैं अर कोए जात पै एसोसिएशन नहीं बणा रया सारे जमात पै बणारे सैं। ज्यूंकर लघु उद्योग संघ, भट्ठा मालिक संघ।
पर जिब कोए न्यारी जात की छोरी अर न्यारी जात का छोरा आपस मैं ब्याह करलें सैं तो इन ठेकेदारां के पाह्यां तले की धरती खिसक ज्या सै। अर ये फांसी का हुकम सुणा दे सैं दोनूआं ताहिं। छोरा छोरी अपणी मर्जी तै ब्याह करणा चाहवैं तो ये तीसरे तेली कोण? असल मैं सौ का जोड़ यो सै अक जै ये जात्यां के किले ढहगे तो मुनाफाखोरां की लूट कै झटका लागैगा। ज्यां करकै ये इन किल्यां पै टीप करण लागरे सैं पर जाणैं वै भी सैं अक इन किल्यां की नींव थोथी होली सै। या जातपात भी औच्छी जूती की ढालां होली इसने काढ़ कै ए पैंडा छूटैगा ना तै औच्छी जूती की ढालां पायां नै काट कै धर देगी। छूआछूत, जातपात मिटे बिना नया समाज क्यूकर बणाया जा सके सै? पर ये बेड़ी टूटैंगी जरूर अपणे आप नहीं म्हारे सबके मिलकै जोर लाए तैं।

नया खरणा

नया खरणा
लैक्शनां के बख्तां मैं नेतावां के भाषण सुणकै ईसा लाग्या जणो तै ये जनता की खात्तर आसमान के तारे बी तोड़ कै ल्या सकै सैं। अर जिब वोटर थोड़ी घणी ना नुकर सी कर दे तो इननै ईसा लागै जणो तै आसमान टूट कै पड़ग्या हो। कई उम्मीदवार आसमान पै उठण लागरे थे पर छह अक्तूबर नै धड़ाम तै धरती पै आकै पड़गे। कईयां के दिमाग तै ईबै तै आसमान पै चढ़ लिये सैं। नाड़ै कोण्या मुड़ कै देन्ती उनकी। उनके बस्ता ठाऊ उननै और आसमान पै चढ़ा दें सैं। कई तो आसमान पै थूकदे वार नहीं लान्ते। पर कइयां खात्तर तो आसमान पाटण आली बात होगी छह तारीख नै। आसमान मैं थेगली लाणा चाहवैं सैं कुछ लोग अर कुछ आसमान पै दिया जलाणा चाहवैं सैं अर आसमान नै सिर पै ठायें हांडैं सैं। कई ईब तै पहलम आसमान पर तै पड़ लिये सैं। कई आसमान तै पड़कै खजूर पै अटकरे सैं अर न्यों कहवैं सैं अक म्हारे याड़ी तो बड़े आस्तीन के सांप लिकड़े। कई गरीबां पै आस्तीन चढ़ाये हांडैं सैं। कई आह भरैं सैं कई-कई बर दिन मैं अक एम.पी. जरूर बणां। पर लोगां की खात्तर आहुति देण नै कोए त्यार कोनी सब भेड़ की ऊन तारण खात्तर हांडैं सैं। जनता के दरबार नै तो ये इन्दर का अखाड़ा मानैं सैं जित इन्दर परी हों अर ये ऐस करें जां। माणस की इज्जत तारते वार कोनी लावैं बणे पाछै तो पिछाणण तै बी नाट ज्यां अर कित का कौण बतावैं। 15 दिन लोगां के आगै पाछै हांड कै फेर पांच साल लोगां नै अपणे पाछै हंडावैं सैं। वे तैं न्यों समझैं सैं अक जनता इसे ढालां अपणी इज्जत बेचती हांडै सैं। जनता की इननै कोई परवाह कोण्या। उसकी इज्जत गेल्यां खेलण मैं तो ये माहिर होगे। बेरा ना ईसे माणसां की इतिश्री कद होवैगी। किसे काम खात्तर जा कै देखल्यो इधर-उधर करण लाग ज्यांगे। इधर-उधर की लाकै माणसां नै आपस मैं लड़वा देंगे। इधर की दुनिया चाहे उधर होज्या पर इनके काम पै जूं नहीं रेंग कै दे। गैन्डे बरगी मोटी खाल होज्या सै इनकी। जै किसे काण्ड मैं फंसे पाज्यां अर कोए सवाल ठादे तो इधर-उधर झांकण लाग ज्यांगे। बात का सीधा जवाब नहीं देवैं। इधर-उधर की हांकणा शुरू कर देंगे कै न्यों कैह देंगे अक बेरा सै मनै तों किसके इशारे पै जाचै सै। न्यों कहवैंगे अक हाथ नै हो सै, इस हाथ द्यो अर उस हाथ ल्यो। इस कान की बात उस कान ताहिं कोनी जाण दें अर कै इस कान सुणकै उस कान उड़ा देंगे। किसै नै कहया सै कलजुग नहीं करजुग है यह, यहां दिन को दे और रात को ले। क्या खूब सौदा नकद है, इस हाथ से दे उस हाथ से ले।
जनता मैं जिब लैक्शनां के टेम भाषण देंगे तो कहवैंगे अक हम भ्रष्टाचार का खात्मा करकै दम लेंगे। हम ईंट का जवाब पात्थर तै देवैंगे, हम उनकी ईंट तै ईंट बजा द्यांगे चाहे बेशक अपणी ए ईंट तै ईंट बाजण लागरी हो। अर एक बै लैक्शन जीते पाछे तो ये ईद के चान्द होज्यां सैं। आपणा घर भरण की खात्तर अपने ईमान का बी सौदा करतें वार कोनी लावन्ते। देश जाओ चाहे भाड़ मैं। बेशक फेर जनता उनपै आंगली ठावन्ती रहे। भाइयां नै कोए परवाह कोनी। उल्टा जनता नै ए उंगली दिखावण लागज्यां सैं। जनता की उंगली पाकड़ कै पौंहचा पाकड़ का जतन करें जांगे। जो जनता का असल मैं भला चाहवै सै वे तो आंगलियां पै गिने जा सकैं सैं। पर इननै वे छंटे औड़ आंगलियां पै नचाये जावैं सैं अर कई बै तो उघड़ की नाच्चण लागज्यां सैं अर उठते-बैठते शरीफां नै सांसै कोण्या आवण दें। उसनै उठाऊ चुल्हा कहवैंगे के पागल की उपाधि दे देंगे कै बावला बता देंगे। ये छाकरे नेता न्यों कहवैंगे अक आपां तो उड़ती चिड़िया के पर गिन दिया करां। अर जिब जनता नै उनकी जरूरत हो तै उड़न छू होन्ते कति वार नहीं लावैं। जनता नै सारी हाण उल्टा पाठ पढ़ावैंगे। कोए भी बढ़िया काम हो उसमैं फांचर ठोके बिना नहीं रैह सकदे। कई तो घणे कसूते कढ़ी बिगाड़ हो सैं और किसे की सुनै कोण्या। बस अपणी-अपणी हांके जावैंगे। पाछले पांच च्यार सालां मैं ए घणी डूब पड़गी। ये इसे खरने के नेता पाक्के सैं अक यू खरणा और कितै तो दीवा लेकै टोहे तै भी कोण्या पावै। आया राम गया राम भी हरियाणा तै ऐ शुरू हुया था अर यू नये खरणे के बीज का पेटैंट बी हरियाणा करवावन्ता दीखै सै।

विकास खात्तर पीस्सा किततै आवै

विकास खात्तर पीस्सा किततै आवै
कई बार बात चालै अक विकास इसा हो जिसका फल गरीब तै गरीब ताहिं पहोंच ज्यावै। फेर कई न्यों कैहन्ते पाज्यांगे अक क्यूकर करै इसा विकास सरकार धोरै पीस्सा तो सै ऐ कोणया अर या पिलजुआ रोज बधण लागरी गिजाई की ढालां। सबतै बड्डा गजब तै इस विकास का यो होग्या अक माणस पिलजुआ अर गिजाई बणा दिया। न्यों कहया जा सै अक किततै आवै इननै ख्वावण खात्तर? फेर येहे वैज्ञानिक अर बुद्धिजीवी न्यों बी कैहन्ते बताए अक ‘विकास सबतै बढ़िया अर टिकाऊ गर्भ निरोधक सै फेर मेरै तो मोटी-मोटी तीन च्यार बात समझ मैं आवैं सैं जिनके करे तै पीस्यां का तोड़ा विकास खात्तर कोण्या रहवै बाकी जै कोए पीस्से ए नै चाबणा शुरू कर देगा तो पूरा कोण्या पाटै।
एक तै हमनै अपणे डायरेक्ट टैक्सां का दायरा बढ़ाणा पड़ैगा। ईब हम अमीरां पै तो टैक्स घटावण लागरे सां। कोरपोरेट टैक्स, वैल्थ टैक्स अर इन्कम टैक्स जिसे टैक्स बधाए बी जाणे चाहियें अर इनकी वसूली भी फेर सख्ती तै होणी चाहिये। कोए लिहाज शरम इनपै नहीं बरती जाणी चाहिये।
दूसरा तरीका सै ब्लैक के पीस्से का राह बांधण का। कोए तो कहवै सै अक ब्लैक का पीस्सा इतने करोड़ सै अर कोए इसनै अरबां खरबां बतावै सै। कोए अन्दाजा ए कोण्या इस काले धन का। किसान की कमाई, मजदूर की कमाई नै जीमगे ये काले बजारिये अर दूसरे देशां मैं जा जमा करवाये पीस्से। यो पीस्सा खोद कै बाहर काढ़णा चाहिये अर विकास के कामां मैं लावणा चाहिये। पर यू काम करै कूण? यो काम करे बिना कितने ए वर्ल्ड बैंक तै उधारे पीस्से ले ल्यां बात बणती कोण्या दीखती।
तीसरा तरीका सै अक म्हारे सरकारी खरच (फिजूल खरच) कम करे जावैं। इसका यो मतलब कति नहीं सै अक नौकरियां की भरती पै पाबन्दी ला दी जावै। इसका मतलब सै अक नौकरशाही के अर मन्त्रीयां के फिजूल खरच पै रोक लाई जावै। भ्रष्टाचार की गांठ बांध कै समन्दर मैं गेर कै आणा पड़ैगा।
चौथा तरीका सै अक बड़े-बड़े कारखाने आल्यां पै बैंकां की 45 हजार करोड़ की देनदारी खड़ी सै। ये कारखानेदार यो पीस्सा देवण तैं नाटैं सैं। एक कारखाने नै दिवालिया करकै दूसरा कारखाना खोल लेवैं सैं। पीस्सा उल्टा देवण का नाम नहीं। हम किसानां की सब्सिडी नै तो रोए जावां सां पर इस रुपइये की वापसी पै अपने चुनाव पत्रां मैं कुछ बी नहीं कैहन्दे। जनता बी कदे नहीं कैहन्दी अक इस 45 हजार करोड़ का हिसाब कूण मांगैगा?
पांचवी बात सै अक दुनिया बम्बां पै अर हथियारां पै इतना पीस्सा खरच करण लागरी सै अक बूझो मतना। जै यू हथियारों पै खरच होवण आला पीस्सा विकास पै खरच होवण लागज्या तो भारत का नक्शा अर दुनिया का नक्शा पांच साल में बदल सकै सै। मैं एटम बम के इस्तेमाल को स्त्रियों, पुरुषों और बच्चों के सामूहिक विनाश के लिए विज्ञान का सबसे शैतानी इस्तेमाल मानता हूं। महात्मा गांधी ने ये शब्द बहोत पहलम कहे थे पर हमनै इनके परखचे उड़ावण मैं कसर नहीं छोड्डी।
एक नाभिकीय बम पै आवण आले खरच (चार करोड़ रुपइये) तै गाम के गरीबां खात्तर बत्तीस सौ घर बणाए जा सकैं सैं। एक सौ पचास गामां मैं पीवण के पाणी का संकट दूर कर्या जा सकै सै। एक सौ पचास बमों की लागत इतनी सै जितना सार्वजनिक स्वास्थ्य पै केन्द्र सरकार का 1998-1999 का बजट। एक नाभिकीय युग्म मारक शक्ति की लागत (करीब चार हजार करोड़ रुपइये) 1998-99 के केन्द्रीय बजट मैं प्राथमिक अर उच्च शिक्षा की खात्तर राखे पीस्यां तै फालतू बणै सै। एक नाभिकीय शक्ति संपन्न पनडुब्बी की लागत (चार हजार करोड़ रुपइये) एक हजार मेगावाट का एक बिजली संयंत्र लावण पै आवण आली लागत के बरोबर बैठै सै।
पूर्ण नाभिकीय शस्त्रीकरण कार्यक्रम पै चालीस हजार तै ले कै पचास हजार करोड़ ताहिं का खरच होवण का अन्दाजा सै। इतनी रकम तै गामां मैं आवास की सारी कमी दूर करी जा सकै सै अर कै स्कूल जावण आली उम्र के सारे बालकां की पढ़ाई का इन्तजाम करया जा सकै सै इतने रुपइयां तै।
तै भाई म्हारे खात्तर बढ़िया अस्पताल खोलण खात्तर अर बढ़िया पढ़ाई आले स्कूल खोलण खात्तर पीस्से का रोल्ला नहीं सै यो नीयत का रोल्ला सै। काले धन की बात काले बी करैं सैं अर धोले पीस्सां आले बी। पर जनता करै तो के करै काले अर धोले की पिछाण करणा ए बहोत मुश्किल काम होग्या? आज के बख्त मैं जिसके धोरै आच्छा पीस्सा सै ओ धोला पीस्सा क्यूकर हो सकै सै? ईब हम नाहे समझणा चाहवां किसे बात नै तो के करया जा सकै सै?

ओहले भाई !

ओहले भाई !
यो तै मानना ए पड़ैगा अक वजीरे आजम वाजपेयी किस्मत का सिकन्दर सै। एक बै उनकी पार्टी के बड्डे नेता नै उस ताहिं अपणी पार्टी का ‘मुख’ नहीं ‘मुखौटा’ घोषित कर दिया था पर बखत का फेर अर बाकी पार्टियां की अक्ल का इसा दिवाला लिकड़या अक सारे मुखां ताहिं हट परे नै कैहकै यो ‘मुखौटा’ ए फेर जा बैठया दिल्ली की गद्दी पै। ले ऊं तै तेरह म्हिने जिब ये सरकार चलावण लागरे थे तो एक बी दिन इसा कोण्या बीत्या जब उनकी सरकार की काबिलयत पै सवाल ना खड़े करे गये हों। और तै और उसके अपणे ‘परिवार’ आल्यां नै आज ताहिं के सबतै नकारा प्रधानमंत्री का औहदा इस ताहिं दे दिया था। फेर कारगिल मैं घुसपैठ का मामला के शुरू हुआ अक इसकी लॉटरी सी फेर खोलग्या। ओहे ‘नकारा’ प्रधानमंत्री अपणी पार्टी के भीतर अर बाहर एक इसा युद्ध नायक उभरया अक वाजपेयी नै 15 अगस्त नै राष्ट्र के नाम सन्देश मैं ‘स्वतन्त्रता संग्राम’ ताहिं नहीं बल्कि ‘कारगिल संग्राम’ ताहिं फूल चढ़ाये। या बात न्यारी थी अक कारगिल नै दिल्ली सरकार पै कई सवाल खड़े करे अर इसके बड़बोलापन कि पोल भी खोल कै धरदी अक हमनै एटम बम्ब बणा लिया ईब पाकिस्तान नै देखांगे। तेरा म्हिने के ‘फ्लाप शो’ का तमाशा खत्म होण आला था अक इतने मैं कारगिल आग्या। साची बात या सै अक कारगिल के मामले मैं बी बीजेपी की धौल साहमी आई पर जनता फेर बी इसकी गेल्यां रही। इसमैं कोए डूंघा मामला दीखैसै जो म्हारी समझ मैं नहीं आ लिया। अर ऊंबी सोचण अर समझण के काम तै हरियाणा आले अर पूरे उत्तर भारत के लोग बेरा ना बिदकें क्यों सैं? सोच कै राजी ए तो कोण्या।
कोए न्यों कैहन्ता पाज्यागा अक कारगिल के मुद्दे नै लेकै संघ अर उसके परिवार आले टी वी अर अखबारां मैं छागे अर तले ताहिं मार करगे। कई न्यों बी कैहन्ते पावैं सैं अक सेना के जवानां की लाशां पै सरकार नै अपनी राजनीति के टीक्कड़ सेके सैं। पर इन बातां तै इस सवाल का जवाब कोण्या मिलता अक ‘फ्लाप शो’ ‘कामयाब शो’ मैं क्यूकर बदलग्या? इस बात मैं कोए शक नहीं बचरया अक म्हारी जिन्दगी मैं सैन्यीकरण की भावना बढ़ी सै। अर दूसरी बात या लागै सै अक राष्ट्रवाद के लबादे मैं अल्प संख्यकां का विरोध म्हारे दिमागां मैं घर करग्या। म्हारी मानसिकता मैं इसा कीड़ा बाड़ दिया जो इनकै सूत आवै सै। पर आपां नै यो बेरा ए कोनी अक आपां आस्तीन के सांपां नै दूध प्यावण लागरे सां। इन सांपां नै म्हारी आच्छी आच्छी पढ़ाई की जागां मैं अर नई खोज करण आली संस्थावां मैं अपणे बिल बणा लिये, घणी कसूती बाम्बी बणा ली। म्हारे मध्यम वर्ग के दिमाग तै साम्राज्यवाद विरोधी संघर्ष की बची खुची याद खतम करकै उसमैं साम्राज्यवाद तै ‘प्यार’ के तौर तरीके बिठावण की पूरी ताकत लाण की तैयारी सैं। अर यो मध्यम वर्ग भी इसा अभाग हो लिया अक अपणी खातर सुविधा लेवण नै यो कुछ बी कर सकै सै - यू देश बेच सकै सै, यू बिल बेच सकै सै, यू सुविधा बेच सकै सै यू मानवता की भ्यां बुला सकै सै अर और बेरा ना के के कर सकै सै?
ऊं देखैं तो संघ परिवार जिंके पूर्वज हिटलर अर मुसोलिनी के प्रशंसक रहे सैं अर जिनका देश की आजादी की लड़ाई मैं भागीदारी का अपणा कोए बी इतिहास कोण्या फेर बी इनका राज मैं आवणा खतरे की घंटी सै। या घंटी बाजण लागरी सै अर आपां नाच्चण लागरे सां। किसा चाला हुया। ब्याह मैं नाचदे माणस देखे। बालक होण पै नाचैं अर और बी कई खुशी के मौके हों सैं जिन पै माणस नाच्या करैं। पर हम तै अपणी तबाही पै नाच्चण लागरे, अपणी बर्बादी की खुशी मणावण लागरे, अपणे देश अर अपणे प्रदेश के गुलाम अर कर्जदार होवण का जश्न मणावण लागरे सां आपां। आजै कोण्या बेरा लागै इन बातां का। पेड़ बोया जा सै, खाद पाणी दिया जाया करै, रूखाल करी जा फेर जा कै दो एक साल मैं फल थ्याया करै। अर जै बबूल बोद्यां तै काटे जरूर मिलैंगे तो थोड़ा सा और नाच ल्यो फेर कद आखरी धम्म होज्या बेरा नहीं सै। अमरीका परस्ती बढ़ण लागरी सै। म्हारी नई आर्थिक नीतियां म्हारे देश के विकास की कड़ तोड़ण लागरी सैं। अर आपां खुश सां अक अमरीका म्हारी कड़ थेपड़ण लागरया सै। होल्यां राज्जी कै दिन होवांगे? फेर न्यों कहे काम कोण्या चाले-ओहले भाई। मनै के बेरा था न्यों बण ज्यागी?

समय पर एक टांका नौ को बचाता है । 
     
A stich in time saves nine 

म्हारे दिन !!!!!!!!!!!!!!!!


पर पहल कूण करै

पर पहल कूण करै
म्हारे देस की गंगा जमुनी तहजीब की रक्षा का सवाल क्यूकर हल कर्या जा? न्यों तो सब किलकी मारैं सैं अक नास हो लिया। पर यू नास कूण करण लागर्या सै इसपै सारे न्यारी-न्यारी बात करैं सैं। पर एक सवाल यो बी सै अक म्हारे समाज मैं जो किमै थोड़ा घणा सही अर ठीक सा काम बच बी रहया सै जो आर्थिक नीति की नई झलां तै क्यूकर बच्या रैहग्या यो क्यूकर बचाया जा अर इस नई आर्थिक नीति की के काट टोही जा। दलितों, पिछड़ों अर नारी समुदाय मां तै उभर कै आई दावेदारी की भावना अर पिछड़े इलाक्यां के समूचित विकास बरगे नये अर पुराणे मुद्दयां पै जो हलचल होण लागरी सै इन ताहिं के दिशा दी जावै? म्हारे पर्यावरण का भट्ठा बठा कै गेर दिया, ईसी परियोजना शुरू करदी जो फायदे की जागां नुकसान फालतू करैंगी। बेरा ना किसे-किसे बम बणा लिये, ईब इनपै रोक कूण लावैगा? एक बम तो निर्जीव नै कुछ नहीं कहवै पर जीव नै मारैगा। भ्रष्टाचार नै सारे राज पाट की चूल हिला कै धरदी।
कोए मानो अर चाहे मत मानो अक म्हारे नागरिक जीवन के सैन्यीकरण तै लेकै अन्ध राष्ट्रवाद के लबादे मैं अल्प संख्यक विरोध, श्रद्धा पै आस्था इन बातां का असर म्हारे समाज मैं बधण लागर्या सै। देश की आजादी पाछै हमनै जो अपणे देश की तरक्की की राही टोही थी, उसके फल के रूप मैं सै यो सब कुछ। अमीरपरस्त मिलीजुली अर्थ व्यवस्था के तहत म्हारे खून पसीने की कमाई तै जो पब्लिक सैक्टर खड्या करया था उसतै आड़े कै टाटा बिरला हर खूब मोटे होन्ते चाले गए। अर इसे बीच मैं म्हारे बीच मां तै एक पैंट कोट आला बाबू जी अर उसतै ऊपर अफसर बी पैदा होग्या। इसनै मध्यम वर्ग कहवण लागगे। इस मध्यम वर्ग नै लन्दन आल्यां कै जुल्म कदे नहीं सहे, अमरीका की चालबाजी का कदे शिकार नहीं हुया। कइयां का तो आजादी की लड़ाई तै कोए लेना-देना नहीं था।
इस बात मैं भी कोए शक नहीं रहया अक दिल्ली तै जै किसे गाम के शहर के विकास खात्तर जै एक रुपया चालै सै तो उड़ै तो पन्दरा पीस्से ए पहोंचैं सैं बाकी के पिचासी तो बीचै मैं रैह लें सैं। यो रुपइये का रुपइया अपणी सही जागां पै क्यूकर पहोंचै? म्हारी शिक्षा, म्हारी सेहत, म्हारे मकानां के बारे में कूण सोचैगा? हमनै खुद सोचणा पड़ैगा।
सबतै पहली बात तो याहे सै अक हमनै लूटणिया के दा पेंच समझण की खात्तर अपणी सोच भी तेज करनी पड़ैगी अर अपना सूरड़ापन अर ऐहदीपन भी छोड़ना पड़ैगा। या पहली शर्त सै म्हारी बढ़िया जिन्दगी जीण की। म्हारी पैनी सोच बेरा पाड़ सकै सै अक मुनाफे की लूट पै टिक्या औड़ यू सामाजिक ताना बाना म्हारे काम का कोण्या। पिचासी पीस्से आले नै यो ताना बाना न्यूं का न्यूं राखण खात्तर म्हारा संविधान भी उसे की हिमात मैं जा खड्या हो सै अर या पुलिस अर फौज बी उसे की हिफाजत खात्तर म्हारे पै गोली तान कै खड़ी होज्या सै। इब चुनाव आवण लागरे सै हमनै म्हारे लीडरां धोरैं न्यों तो बूझणा ए चाहिये अक यू के सांग सै? चौवन हजार करोड़ रुपइये का बैंका का कर्जा कूण लेरे सैं? यू पीस्सा म्हारे खून पसीने की कमाई मैं तै टैक्सां की मार्फत कट्ठा करे औड़ पीस्से मैं तै इन कारखाने दारां नै उधार लिया था। ईब देवण तैं नाटैं सैं। क्यूं? इस पीस्से नै उल्टा लेण की हिम्मत कूण करैगा?
नहीं तो ईक्कीसवीं सदी मैं भी म्हारा न्योंए बैंड सा बाजैगा जिसा बीसवीं सदी मैं बाज्या सै। सवाल फेर योहे सै अक अच्छाई की जंग ठाडी हो, गरीब नै उसके हक मिलज्यां, जातपात अर धर्म के ऊपर लोग आपस मैं कट कै ना मरैं, मेहनत करण आले की समाज मैं कदर होज्या, इस जंग का नक्शा कूण त्यार करैगा? कूण इसमैं रंग भरैगा? इसमैं ईसे रंग भरणिया माणसां की खोज करनी पड़ैगी। अर ये माणस और किते आसमान मैं तै कोण्या टपकैं ये म्हारे में ए सैं, हमनै आंख खोल कै अपणे चारों कान्हीं देखण की जरूरत सै।

बिना होश का ‘जोश’

बिना होश का ‘जोश’
गाभरू छोरे-छोरिया में ‘जोश’ फिल्म बहोत सराही गई। बढ़िया कलाकार चोखी कहानी, सुरीला संगीत, एक्शन अर चूमा चाटी तै भरपूर मसाले आली या फिल्म बाक्स आफिस पै हिट बतावैं सैं। फिल्म के किस्से मैं दो गिरोह सैं एक ईगल गिरोह सै जिसका सरदार मैक्स (शाहरूख खान) सै उसकी एक जुड़वां बहन (ऐश्वर्या राय) सै अर उसके गिरोह के कुछ और माणस सैं। दूसरे गिरोह का मुखिया (शरद कपूर) सै, उसका एक छोटा भाई सै (चंद्रचूड़सिंह) अर और कुछ गुण्डे। इस गिरोह का नाम बिच्छू सै। गोआ के किसे शहर की तसवीर दिमाग मैं राख कै बणाई गई सै या फिल्म। ईगल अर बिच्छू गिरोह मैं कसूती दुश्मनी सै। इन दोनूं गिरोहां का काम मकान खाली कराणा सै ठेके पै अर छोटे मोटे मसल्यां मैं दादागिरी दिखा कै निबटावण के पीस्से लेवण का सै। यू सिलसिला चालता रहवै सै।
फिल्म नया मोड़ जिब लेवै सै जिब बिच्छू गिरोह के दादा शरद कपूर के छोटे भाई चन्द्रचूड़ सिंह तै ईगल गिरोह के सरदार (शाहरूख खान) मैक्स की बाहन का इश्क शुरू होज्या सै। चन्द्रचूड़ सिंह पिटाई खून खराबे के खिलाफ सै। इसे कारण ओ अपणे भाई नै मजबूर करै सै अक ओ एक दुकान खोल कै ईमानदारी की रोटी खा कमावै। चूड़ का मानना है अक सच के जरिए जीत हासिल करनी चाहिए। ज्याएं करकै औ ईगल गिरोह की कारस्तानी अपने भाई तै कई बै छिपमा राखले सै, बतान्ता नहीं। बात आड़े ताहिं चाली जा सै अक जिब शाहरूख खान उसके भाई शरद कपूर को गोली मारकै खून करदे सै तो ओ कोर्ट मैं ब्यान देवै सै अक मैक्स (शाहरूख खान) नै गोली अपणा आपका बचा करण तांहि चलाई थी। ओ अपणे भाई धोरै आला चाकू भी अदालत मैं पेश करै सै। जिसनै ओ मैक्स नै मारण गया था। चन्द्रचूड़ के इस व्यवहार नै देख कै शाहरूख खान भी या बात मानले सै अक मार पिटाई खून खराबे का यू राह ठीक कोन्या।
असल मैं इस फिल्म के निशाने पै शहर मध्यम वर्ग का नौजवान सै। एक बात और सै अक हालांकि या फिल्म हिंसा कै खिलाफ सन्देश देवै सै फेर जिब गाभरू सिनेमा हाल तै बार लिकड़ैं सैं तो उसपै मैक्स अर बिच्छू की दादागिरी सिर पै चढ़ कै बोलै सै जिस तरीके तै खून खराबा इस फिल्म में दिखाया गया सै वाह चीज गाभरू छोरे-छोरियां पै घणी करड़ी छाप छोड्डे सै बनिबस्त इसके अक खून खराबा बुरी बात सै।
इस फिल्म की सबतै बड्डी कमजोरी याह भी सै अक या फिल्म मैक्स के अर बिच्छू के दादा बणण के असली कारणां पै अपणा कैमरा फोक्स कोन्या करती। इसके राजनैतिक अर सामाजिक कारण सैं फेर उनके तो या फिल्म बारणे के आगे कै बी कोन्या लिकड़ती। आज समाज मैं जो निराशा अर हताशा जगां-जगां पै देखण मैं आवै सै अर नौजवान उस करके हताश सै, उसका बी कितै कोए ‘सीन’ नहीं दीखता पूरी फिल्म मैं। इस हिसाब तै देखां तो या फिल्म पटी तै उतरगी। दिशाहीन होगी। इसके मुकाबले मैं 80 के दसक मैं बणी फिल्म ‘अंकुश’ पै नजर डालां तो इसमैं भी गिरोहबाजी सै फेर बेरोजगारी के कारण पैदा हुई हताशा बी उस फिल्म मैं दिखाई गई थी। शिक्षा जगत अर समाज का भ्रष्टाचार बी दिखाया था।
आज के नौजवानां की भावना गेल्यां घणा कसूता खेल खेलगी या फिल्म अर हम बी उसकी तरज पै मैक्स अर बिच्छू बणण की प्रैक्टिस मैं जुटगे। रोग की असली रग तै दूर कर दिये। वाह रै जोश फिल्म तेरे क्या कहणे।

ज्याण पाणी मैं

ज्याण पाणी मैं
अपणै एक कहावत सै अक ‘जल जीवन सै’। फेर यो इबै बेरा पाट्या अक यू जल राजनीति बी सै। जल जीवन खातर जितना जरूरी सै, राजनीति खातर बी रोजाना उतना ए जरूरी होन्ता जावण लागर्या सै। दो पड़ौसी देसां मैं इतनी तकरार नहीं देखण मैं आन्ती जितनी आड़ै दो प्रदेशां बिचालै रोज देखण मैं आवै सै। कितै कर्नाटक अर तामिल नाडू मैं लाठा बाजरया सै, कितै पंजाब अर हरियाणा लठ ठायें हांडैं सैं। जिब इसे विवाद हो सैं तो राजनीति बी गर्मा ज्या सै अर जिब राजनीति गर्माज्या सै तो उसपै नेतावां के स्वार्थ की रोटी बी सही सिकैं सैं। नेता आपणी जनता का हितैषी दिखण का कोए मौका हाथ तै नहीं जावण देना चाहन्ते। दोनों कान्ही बंद करे जावैंगे, आन्दोलन चलाया जागा अर जनता नै अपणे पक्ष में खड़या करकै चुनाव जीत जावैंगे।
जै चुनाव तै पहलम कोए पानी का झगड़ा उठ ज्यावै तै यो बहोतै घणा फायदेमन्द हो सै ज्यूकर एक बख्त मैं ताऊ देबीलाल की खातर यू साबित हुया था। फेर ईबकै एक कमाल यू हुया अक कर्नाटक अर तामिल नाडू के बीच का पानी का झगड़ा ना तै चुनाव तै पहलम उठया अर ना चुनाव के बीच मैं किसे नै ठाया। ठीक उल्टा हुया। जिब इन दोनूआं के लैक्शन हो लिए, जिब जय ललिता नैं हाथ फैंक फैंक के गाने गा लिये, जिब जाकै यो विवाद हटकै खड़या हुया सै। सारे लक्शन हो लिए, जिब सुषमा स्वराज कन्नड़ बोल के उत्तर कान्ही कोए दूसरी भाषा बोलण नै आली अर जिब हेगड़े जी इसपै अपणा गुस्सा जाहिर कर चुके अक किसेनै उसका साथ नहीं दिया। जिब जाकै यो विवाद हटकै खड़या हुया सै। सारे लैक्सनां मैं या उपलब्धि दोहराई गई अक कावेरी विवाद सुलझा दिया फेर लागै सै यो और घणा उलझ ग्या सै।
न्योंए हरियाणा पंजाब का मसला सै। ईब तै पंजाब मैं बादल अर बी जे पी की सरकार, हरियाणा मैं चौटाला साहब अर बी जे पी की सरकार अर दिल्ली मैं भी बी जे पी की सरकार तो फेर यू पाणी का फैंसला अधर मैं क्यूं लटक्या आवै सै ईब ताहिं? कीड़ी का घाट कड़ै सी अक नीम तलै। या किसी दोस्ती बादल अर देबीलाल की जो जनता के हितां तै ऊपर अपणे हितां नै राखै। कई माणस गामां मैं पाज्यांगे न्यों कैहन्ते अक देवीलाल मरण तै पहलम जै पाणी और दिवा दे तै चौटाला नै सांस आज्यागा ना तै इस लैक्शन मैं चारों खाने चित्त जागा।
ईब लोगां नै कूण समझावै अक हाथी के दान्त खावण के और हों सैं अर दिखावण के और होंसै। बिना पाणी खेती सूनी अर बिना खेती किसान सूना अर किसान सूना तै जहान सूना अर जहान सूना तो दिल का अरमान सूना, फेर घर परिवार सूना अर सूने पन नै तोड़ण खात्तर फेर दारू का सहारा कै स्मैक का लारा। फांसी खा कै मरज्या तै कहवैं आत्महत्या करग्या बिचारा, किस्मत का मारया। जिब तांहि या सोच रहवैगी जिन्दगी के बारे मैं तो काम कोनी चालै। जिन्दगी नै देखण का नजरिया बदलना पड़ैगा। मिल बैठकै पाणी का लफड़ा सुलझाणा पड़ैगा। बड्डे भाइयां ताहिं समझाणा पड़ैगा अक छोटे भाई का हक नहीं मार्या करते। इतना लाम्बा लटक लिया यू पाणी का अर एस वाई एल के खोदण का मामला। माणसां नै आस छोड़ दी पर फेर बी मां बीच कै मसकोड़ा सा मारैं सैं वोट गेरदे सै, अर सोज्यां सैं। दूध की रूखाली बिलाई बिठा राखी अर फेर पाणी की बाट देखां तो म्हारे तै बड्डा आडू. कूण हो सकै सै?
एक बात जरूर सै अक ईसा निपटारा तो करवाइयो मतना जिसा कावेरी के पाणी का करवाया था। अक फैंसला हो भी गया, अर बात उड़ै। इसतै आच्छा तो फैसला नाए होवै। ईब न्यों तो तसल्ली सै अक फैंसला कोण्या हुया सै कदे तो फैंसला होवैएगा। अर एक दूसरी बात और बी सै अक या नहर खोदे पाछै बी म्हारी जरूरत पूरी कोण्या होन्ती। म्हारी जरूरत सै 400 यूनिट की अर नहर खोदे पाछे बी हमनै 200 यूनिट तै फालतू पाणी नहीं मिलता (कुल मिलाकै - एस वाई एल तै तो 200 यूनिट मिलैंगी) यो बाकी का पाणी 200 यूनिट बचग्या इसका जिकरा कोए नहीं करता। अर म्हारे बुद्धिजीवी भी बेरा ना के जमाल घोटा सा पीरे सैं अक उननै इसी बातां पै सोचण की फुरसतै कोण्या। आज सोचां अर कै काल सोचां इन बातां पै सोचना तो पडै़एगा।