सांस्कृतिक थानेदारी
ज्यूकर अफगानिस्तान मैं फतवे जारी करकै महिलावां के अधिकार खोसण का काम करया गया इसे ढाल का काम भारत मैं भी शुरू हो लिया सै। पहला फतवा - लड़कियां के पहरैं अर के ना पहरैं। दूसरा फतवा लड़कियां किस ढाल के मुकाबल्यां तै दूर रहवैं। तीसरा फतवा - लड़के-लड़कियां ब्याह पाछै के के करैं अर के के नहीं करैं। चौथा - लोग हैप्पी बर्थ डे करना भूल ज्यां। पांचवां फतवा - हैप्पी न्यू ईयर कोई नहीं करैगा अर और भी कई बात। भारतीय संस्कृति नै बचावण के नाम पै उत्तर प्रदेश की सरकार नै सौंदर्य प्रतियोगितावां पै रोक लादी। म्हारे गाम मैं सत्तू सै ओ बोल्या बहोत बढ़िया बात करी। इन लुगाइयां की अकल ईब ठिकानै आवैगी। हुक्के पै बैठे पांच च्यार बुजर्गां नै भी सैड दे सी हां मैं हां मिलाई। भीतर सत्तू की बहू भी सुणै थी ये सारी बात। जिब बाकी के लोग चाले गये तो उसनै सत्तू भीतर बुला लिया अर बोली के बात करो थे? ओ बोल्या - कुछ बात ना थी। राजबाला बोली - बात तै थी। तम यू पी के चीफ मिनिस्टर नै सराहो थे अक सौंदर्य प्रतियोगिता डंडे के जोर पै बन्द करकै बहोतै काम्मल काम करया उसनै। सत्तू माड़ा सा बेचैन हो के बोल्या - जिब के झूठ सै या? ठीक तो करया सै उसनै। तमै तो कहया करदी अक ये ब्यूटी कम्पीटीशन नहीं होने चाहियें। राजबाला बोली - इन ब्यूटी कम्पीटीशनां का विरोध जनता की जागरूकता बढ़ाकै अर सारी जनता नै साथ ले कै अर महिलावां की स्वतंत्र पहचान का सम्मान करने के आधार पै करया जाना चाहिये। ये फतवे जारी करकै तो महिला के अधिकार कुचलण का काम होवैगा। सत्तू बोल्या - म्हारी तै समझ मैं आन्ती ना तेरी बात। बिना डन्डे के कूण मानै था। राजबाला बोली - इसी सरकार यू पी की जिसके 35 तै फालतू मंत्री बलात्कार अर महिलावां की गेल्यां जोर जबरदस्ती करण समेत विभिन्न अपराधां के आरोपी हों उनतै या उम्मीद क्यूकर करी जा सकै सै अक वा ईसी संस्कृति नै समझैगी अर उसकी रक्षा करैगी जो महिलावां नै शक्ति सम्पन्न बणावन्ती हो। बढ़ती गरीबी के चालते, अपराधियां तै दी जावण आली शै के चालते, महिलावां के खिलाफ होवण आली हिंसा की बढ़ोतरी के चालते ईसे प्रतिबन्धां का के मतलब सै? सत्ते बोल्या - तो के ए बी वी पी नै कानपुर मैं महिलावां पै जो ड्रेस कोड जारी करया था ओ गल्त था के। राजबाला बोली - और के ओ ठीक था? साथ मैं बदेशी कम्पनियां के निवेशां नै अपनी कान्हीं खींचण खातर कुछ सरकार इन ब्यूटी कम्पीटीशनां नै खुला प्रोत्साहन देवैं सैं, तो गल्त सै। महिलाओं के शरीर नै जिन्सां के रूप मैं दिखावण आले इन ब्यूटी कम्पीटीशनां का विरोध होना चाहिये। फेर इसका यू मतलब कति नहीं सै अक औरत की अपनी स्वतन्त्रता ताहिं सम्मान ना दिया जा। उस ताहिं बाहर जावण की बी इजाजत ना हो, उसनै घर मैं कैद करण के फतवे जारी कर दिये जावैं। सत्तू फेर बोल्या - तेरी बात मेरी कति समझ मैं नहीं आई।
राजबाला बोली - सौंदर्य प्रतियोगितावां का विरोध करणियां दो ढाल के लोग सैं। एक तै वे लोग सैं जो महिला के आच्छा पहरण खावण पै भी एतराज करैं सैं, इन लोगां नै उनके शरीर के टी.वी. पै एडवरटाइज मैं दिखावण तै कोए गुरेज नहीं, ये लोग औरत के सती होने नै आच्छा मानैं सैं, औरत की मनू की धारण नै ठीक मानैं सैं। जिसमैं कहया गया सै शूद्र, पशु और नारी, ये सब ताड़ण के अधिकारी, ये वे लोग सैं जो बाल विवाह के हिम्माती सैं। जिननैं भंवरी बाई के बाल विवाह विरोध करण पै उस ताहिं सबक सिखावण नै उसकी अस्मत लूट ली थी। ये लोग विधवा विवाह के भी हिम्माती कोण्या। सत्तू बोल्या - दूसरी ढाल के कुणसे लोग सैं? राजबाला बोली - इन पहलम आल्यां के बारे मैं होग्या पूरा ग्यान? ये लोग रूढ़िवादी विचारां आले सैं जो लुगाई कै गुद्दी पाछै मत बतावैं सैं। ये वोहे लोग सैं जो महिला नै समाज मैं बरोबर का दर्जा दे कै कति राजी कोण्या। सत्तू का मुंह लाल होग्या - बोल्या जिब चाहे ये बेशक रूढ़िवादी कहे जान्ते हों फेर बात तो इनकी ठीकै सी लागैं सैं। राजबाला बोली - महिलावां के मुद्दे पै तूं तूं नहीं घणखरा गाम इस रूढ़िवाद का शिकार सै। जिसतै भी बात करो ओहे घूंघट का हिम्माती पावैगा। औरत नै तो आगै ल्याकै कोए भी राज्जी कोण्या। फेर ईब औरत इन बातां नै समझण लाग गी सैं अर वे थारी डाटी डटैं कोण्या। इन फतवे देवणियां का वे डटकै मुकाबला करैंगी अर समाज के वे दूसरी कान्ही आले लोग इनकी हिम्मात मैं खड़े होवैंगे। सत्ते बोल्या - एक ढाल के माणसां का तो तनै जिकरा कर दिया फेर उन दूसरी ढाल के माणसां की तसवीर तो खींचीए कोण्या। राजबाला बोली - पहलम ढाल के माणसां तै ठीक उल्टे विचारां के माणस सैं इस दूसरे पाले मैं। सती प्रथा का विरोध करैं, बाल विवाह का विरोध करैं, विधवा विवाह के हिम्माती, महिला पुरुष के बराबर के अधिकार चाहवणिया। ये माणस औरत नै एक चीज के रूप मैं कोण्या देखते। ये डण्डे के दम पै औरतां नै सीधी करण की बात नहीं करते।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें