शनिवार, 15 जुलाई 2017

बुश का नया सिद्धांत

बुश का नया सिद्धांत
बुश नै साफ अर छाती काढ़ कै या बात बताई सै अक आवण आले दिनां म्हं अमरीका दुनिया म्हं के के गुल खिलावैगा। उसकी रणनीति के होगी। अमरीका पूरी दुनिया पै अपणा झण्डा अर डण्डा घुमाना चाहवै सै।
सारी दुनिया पै कब्जा करणा चाहवै सै। एक दस्तावेज त्यार करया गया सै जिसका नाम सै ‘द नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटजी ऑफ यूनाइटेड स्टेट्स’। इसका मतलब सै अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति। यो दस्तावेज तेंतीस पेज का बताया।
अमरीकी संसद के साहमी यो दस्तावेज पेश करया सै। इस बुश-सिद्धांत की खास-खास बात के सैं? बेरा सै के? ना कोण्या बेरा लागता। तो लागदार इन बातां का बेरा तो लाणा पड़ैगा। इस म्हं दो नयी बात कही गई सैं। पहली बात तो अमरीका नै या कही सै अक जनसंहार के हथियार विकसित करण आले शत्रु देशां कै आतंकवादी ग्रुपां कै खिलाफ अमरीका पहलमै कार्यवाही कर देगा। दूसरी बात कही सै अक अमरीका इस बात की इजाजत नहीं देगा अब उसकी सैन्य सर्वोच्चता ताहिं उस ढाल की चुनौती कदे बी दी जावै जिस ढाल की शीत युद्ध के बख्तां म्हं दी गई थी।
पहली बात का मतलब यो बी सै अक अमरीका आतंकवाद के खतरे का नाम ले कै किसे बी दुनिया की संस्था तै बिना बुझे उस देश पै एकला एक हमला ठोक दे। दूसरे देशां नै देखणा पड़ैगा अक वे उन आतंकवादी देशां की मदद ना करैं।
इसका मतलब साफ सै अक अमरीका दुनिया का सबतै बड्डा ‘दादा’ पाक लिया। उसके हुक्म ना माणण आले देशां की खबर वो कदे बी अर क्यूकरै बी ले सकै सै। इसे अधिकार के हिसाब तै ओ हाल म्हं इराक नै सबक सिखावण की बात करण लागरया सै। कमाल की बात तो या सै अक दुनिया म्हं सबतै पहलम भारत नै अमरीका को इस बात का समर्थन कर दिया।
अमरीका दुनिया का सबतै बड्डा दादा से अर रहवैगा या बात मान ली। मतलब साफ सै अक बुश की दादागिरी आगै हमनै गोड्डे टेक दिये। बहाणा यू बणाया अक यू नया दस्तावेज भी पुराने दस्तावेजां जिसा सै इस म्हं नया कुछ बी कोण्या।
दूसरी बात जो बुश नै कही उसका मतलब ये सै अक अमरीका इस बात नै कति बर्दाश्त नहीं करैगा अक उसके प्रभुत्व के दायरे तै बाहर का कोए बी देश सैन्य शक्ति खड़ी करै जो अमरीका के मुकाबले की हो। ये चुनौती देवण आले देश चाहे चीन जिसे उभरते देश हों अर चाहे इराक बरगी क्षेत्रीय ताकत हों। इस तरां की इनकी हरकत बैरी की हरकत मानी जागी अर अमरीका इसे देशां कै खिलाफ किते ताहिं बी जा सकै सै। अमरीका की हां म्हं हां जितनी वार उतनी वार ठीक। अर हां म्हं हां नहीं तो फेर हमलों की खात्तर त्यार रहो।
अमरीका के हितां की अनदेखी कोए देश नहीं करैगा अर जै कोए इसा करैगा तो इसका खामियाजा भरैगा। 112 अरब बैरल के तेल भंडार की साथ ईब इराक अमरीका के निशाने पै सै। क्यूं? क्यूं के अमरीका का कहया कोण्या माणण नै त्यार।
पश्चिम एशिया एशिया म्हं इराक बरगा देश ताकतवर होज्या यू अमरीका नहीं पचा सकदा। देखिये बुश यो तेरा नया सिद्धांत कदे सारी दुनिया नै ले कै डूब ज्या अर फेर तो भी हरियाणे आल्यां की तरियां कहवै ओहले! मनै के बेरा था न्यों बणज्यागी।
---

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें