घर भीतर बड़ग्या साम्राज्यवाद - वॉल मार्ट
सत्ते, फत्ते, नफे, सरिता, कविता, ताई भरपाई शनिवार की शाम को ताई भरपाई की बैठक में आये। फत्ते बोल्या - काल अखबार मैं पढ़ी थी अक यू साम्राज्यवाद म्हारे घरां मैं बड़ लिया। ताई भरपाई बोली - ये स्वंभू पंचायत ही भतेरी थी हरियाणा मैं, यू साम्राज्यवाद और के बला आगी? कविता नै सत्ते की तरफ देख्या। सत्ते नै नफे की तरफ नजर घुमाई। नफे नै सरिता उकसानी चाही। सरिता नै सविता तै आंख मिलाई। फेर साम्राज्यवाद की परिभाषा तो किसे धोरै कोन्या पाई। नफे नै फेर एक बात बताई। बोल्या - नरसिंह अर प्यारे लाल दो भजनी हुए सैं हरियाणा मैं। एक बर चौ. छोटूराम के जन्मदिन पर भजन पेश कर रहे थे। उनके मुख से बोग्गस शब्द निकल गया। बोले - जानते हो इस बोग्गस शब्द की परिभाषा? फिर बोले - परिभाषा का तो मनै बी कोनी बेरा फेर मैं न्यों बता सकूं सूं अक बोग्गस कौण सै, फेर थाम बना लियो अपनी परिभाषा बोग्गस की। चौ. छोटूराम के परिवार मैं चौ. श्रीचन्द हुए उननै सारे लोग जानते हैं, वे स्पीकर भी बने हरियाणा विधानसभा के। उनके परिवार मैं फेर रिसाल हुया। देख्या होगा सबनै। ओ बोग्गस सै। ईब परिभाषा थाम बनाल्यो बोग्गस की। तो नरसिंह भजनी के हिसाब तै इस साम्राज्यवाद की परिभाषा का तो मनै बेरा ना फेर यू अमरीका साम्राज्यवाद सै। या के बला सै इसका थाम तोड़ पाड़ल्यो। फत्ते बोल्या - अखबार मैं लिख राख्या था अक मित्तल की भारती अर वॉलमार्ट नाम की बिदेशी कम्पनी मैं समझौता होग्या अक ये मिलकै भारत के खुदरा व्यापार मैं पीस्सा लावैंगे। सरिता बोली - यातो आच्छी ए बात सै। इसतै हमनै सस्ती, बढ़िया बिना मिलावट की चीज तो मिलैंगी। अर इन खातिर रोहतक बी कोनी जाना होगा। म्हारे बोहर गाम में, म्हारी गाल में हमनै सारी चीज मिल जावैंगी। फत्ते बोल्या - पूरी बात तामनै सुनी नहीं बीच मैं बोल पड़ी। तनै बेरा सै म्हारे गाम मैं ये किरयाणे की अर और छोटी-मोटी कितनी दुकान सैं? सरिता नै जवाब दिया - पक्का तो मनै बेरा ना फेर होंगी 20-30 दुकान तो। फत्ते बोल्या - म्हारला धर्मा का छोरा किरयाने की दुकान करर्या सै। ओ बतावै था अक म्हारे गाम में छोटी-मोटी सारी मिलाकै 100 तै ऊपर दुकान सैं।
इसका मतलब जै एक घर मैं 4 जणे बी सैं तो 400 लोगां का गुजारा होर्या सै इस खुदरा व्यापार के कारण। बेरा सै हरियाणा मैं कुल कितने गाम सैं? सारे एक दूसरे के मुंह नै देखण लागगे। फत्ते बोल्या - थोड़ा घणा अन्दाजा तो लाओ। चार हजार, पांच हजार, छह हजार? बसे अर बिना बसे कुल मिलाकै 6955 गाम बताये हरियाणा मैं। अर जै एक गाम मैं 50 किरयाने की अर और छोटी दुकान हों, और कम करल्यो 30 दुकान लाल्यो। तो 6955 गामां मैं कितनी दुकान होगी? दो लाख आठ हजार छह सौ पच्चीस होगी। इन दुकानां के पाछै इतने ए परिवार होगे। मतलब आठ लाख तै फालतू लोगां की रोटी रोजी का मामला जुड़र्या सै इस खुदरा व्यापार गेल्यां सीधम साध। और बी कई हिस्से बचगे जिनका हिसाब लागना बाकी सै। सरिता बोली - या भारती कम्पनी जो अपनी दुकान खोलैगी उसमैं रोजगार नहीं मिलैगा के? फत्ते बोल्या - दो दुकान एक काम मैं अर एक दुकान मैं दो माणस तो चार हुए बाकी बचगे 26, तो 26 का तो रोजगार गया। फत्ते बोल्या - पहलम तो सरकार इसी कम्पनियां नै होल सेल मैं व्यापार करने की इजाजत दिया करती। ईब खुदरा व्यापार मैं बी इजाजत दे दी? वॉल मार्ट इकलौता सबतै बड्डा खुदरा व्यापार का बादशाह सै जिसनै लेबर कानूनां की खूब धज्जियां उड़ाई सैं, यूनियन तोड़ी सैं, छोटे खुदरा व्यापारी पढ़ण बिठा दिये इसनै। अर मजदूरां का खूब खून चूस्या शाम दाम दण्ड भेद के गुर लागू करकै। भारत मैं बी यो म्हारे मैं तै कईयां नै तोड़ कै अपनी साथ मिला लेगा। टी वी के माध्यम तै यो अपनी बातां का प्रचार करैगा अर हम टूहल ज्यांगे उन बातां पै। सरिता बोली - इसका मतलब ये लोग तय करैंगे अक हम के खावांगे, के पीवांगे, के पहरांगे, के गावांगे, अर और बेरा ना के के। कविता बोली - इस हिसाब तै तो जै पूरे भारतवर्ष का हिसाब लावां तो ये तो करोड़ां करोड़ लोगां नै बेरोजगार करैंगे। कुछ तो करना चाहिये न्यों हाथ पै हाथ धरें के काम चालै सै? सुण्या सै 200 मिलियन डालर तै ये अपना खुदरा व्यापार शुरू करैंगे अर आवण आले बख्तां मैं 15 बिलियन डालर झोकैंगे इस धन्धे मैं।
सत्ते बोल्या - म्हारे खुदरा आले क्यूकर डटैंगे इनके साहमी? अर जो इतना पीस्सा लावैगा ओ इसतै दो तीन गुणा कमावै बीगा। समझल्यो म्हारी गोजां पै डाका सै यू। गेर रै पत्ता गेर। देखी जागी। ईब कौनसे तीजां बरगे कटरे सैं। हम न्यों ए ताश खेलते रहे तो नाश होणा लाजमी सै अर हम न्योंए ताश खेलते रहवांगे अर फेर कहवांगे - ओहले! हमनै के बेरा था न्यों बणज्यागी? ईब्बी सम्भाला लेल्यो। यो वॉल मार्ट चाहवै सै अक ये स्वंभू पंचायत हमनै न्यों ए जात गोत के सवालां पै लड़ाती रहवैं तो इनै म्हारे गल्यां मैं आर्थिक गुलामी का फन्दा घालण मैं आसानी रहवैगी। जात-पात के फन्द काट कै एक हो ज्याओ जै इस साम्राज्यवाद का मुकाबला करना सै।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें