सोमवार, 17 जुलाई 2017

सच, दिमाग के मामले म्हं आपां कति पैदल सां

सच, दिमाग के मामले म्हं आपां कति पैदल सां
     28 जून नै पहले विश्व युद्ध के पाछै बरसेलिस शांति संधि 1919 मैं हुई थी। इसै दिन सन् 1954 मैं नेहरू अर चाऊ एन लाई नै मिलकै ‘पंचशील’ सिद्धान्त की घोषणा करी थी। इसी दिन पीसी महलेनोविस मशहूर स्टेटिसियन का 1972 मैं देहांत होग्या था। 29 जून नै लार्ड क्लाइव मुर्शिदाबाद मैं बड़या था अर मीर जाफर ताहिं बंगाल का नवाब बनाया था साथ मैं बिहार अर आसाम बी थे। या सन् 1757 की बात सै। आसुतोष मुखोपाध्याय का जनम 1864 मैं 29 जून के दिन हुआ था। श्री चैतन्य देव का देहान्त 1553 मैं 29 जून कै दिन हुया था। 30 जून 1997 मैं हांगकांग नै अपना उपनिवेशी जुआं फैंक कै दोबारा चीन मैं शामिल होग्या। सन्थाल विद्रोह सिधो कनाहो की रहनुमाई मैं 1854 मैं 30 जून नै शुरू हुआ। दादा भाई नारौजी का देहांत 1917 मैं इसे दिन हुया था। एक जुलाई 1997 मैं पूर्व प्रधानमंत्री आई. के. गुजराल नै कलकत्ता मैं ‘साइंस सिटी’ का मुहूर्त करया था। इस दिन 1862 मैं कलकत्ता हाईकोर्ट का उद्घाटन हुया था। डा. बीसी राय का जनम एक जुलाई 1882 नै हुया अर उसका देहांत एक जुलाई 1962 नै हुया।
     एक जुलाई नै इम्पीरियल बैंक का राष्ट्रीयकरण हुया था अर इसका नाम स्टेट बैंक आफ इंडिया धरया गया था। यू कूणसे सन् मैं हुया था यू थामनै बेरा हो तै लिख कै भेजियो हरिभूमि आल्यां पै। एक जुलाई 1879 नै भारत मैं पोस्ट कार्ड शुरू करया गया था। किसनै शुरू करया था? 2 जुलाई 1757 मैं मुहम्मद बेग नै सिराजुद्दौला मौत के घाट तारया था। 2 जुलाई 1972 मैं भारत अर पाकिस्तान नै शिमला मैं एक संधि पै साइन करे थे। ये साइन करणियां कूण-कूण थे बेरा सै के? ना बेरा सै तो थोड़ा सा बेरा पाड़ण की कोशिश करियो। तीन जुलाई 1921 नै रिवोल्यूशनरी ट्रेड यूनियनां की अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस शुरू हुई थी। चार जुलाई 1998 नै यू.एस.ए. का बनाया औड़ ‘पाथ फाइन्डर’ जिसमैं एक रोबोट बी था, मंगल ग्रह पै उतरया था। चार जुलाई 1776 नै अमरीका आजाद घोषित हुया था। चार जुलाई 1902 नै स्वामी विवेकानंद का देहान्त होग्या था। वे पैदा कद हुये थे बेरा सै के? चार जुलाई 1940 नै दादी कोमारय्या जो तेलंगाना संघर्ष की पहली शहीद थी, नै शहादत दी थी। मैडम क्यूरी का चार जुलाई 1934 मैं देहान्त होग्या था।
     मैडम क्यूरी कौन थी? बेरा सै के? नहीं बेरा। तो थोड़ा घणा किताबां नै टटोलण की आदत थाम बी गेरल्यो माड़ी सी। पांच जुलाई 1997 नै जनता दल मां तै लालू राष्ट्रीय जनता दल बणया था। पांच जुलाई 1947 नै ब्रिटिश पार्लियामैंट मैं भारत की आजादी का बिल पेश करया गया था। आर.जी. कर मैडीकल कालेज भारत का पहला प्राइवेट मैडीकल कालेज था यू पांच जुलाई 1916 तै कलकत्ता मैं शुरू हुया था। भारत का पहला सरकारी मैडीकल कालेज कद शुरु हुया इसका बेरा सै के? नहीं तो कोशिश करां किते तै बेरा पाड़ण की।
     कइयां नै तो ये बात पढ़ते-पढ़ते नींद आगी होगी। कइयां नै बीच मैं पढ़णा छोड़ दिया होगा। कइयां नै तो बस ऊपरली दो लाइन पढ़ी होंगी। कइयां नै कहया होगा खूंटा ठोक धोरै माल साप्पड़ लिया जो ईसी ईसी बात लिखण लाग लिया। फेर एक बात साफ सै अक हमनै अपणे इतिहास की अर अपने नजदीकी भूतकाल की जानकारी बहोत कम सै। न्यूं कहया जा सकै सै अक आपां कति पैदल सां इस मामले मैं। तो इस तै कुछ लोगां मैं जानकारी चाली जा अर कुछां मैं जिज्ञासा पैदा होज्या किमै और बात जाणण की, तो योहे मकसद सै इस म्हारे भूतकाल पै इस ढाल की बात लिखण का। फेर मनै बेरा सै थामणै ताश खेलण तै कड़ै फुरसत सै इसे कामां की खातर। हरेक गाम मैं हर दस घरां पाछै ए बैठक मैं ताश बाजदे पावैंगे। बेरा नां यू अैहदीपणा कित लेज्यागा हरियाणा के गामां नै। हाथ तै काम करण की आदतै कोण्या रही अर दिमाग तै काम लेण की आदत पहलमै नहीं थी। ये दो-दो गुण क्यूंकर निभैंगे समझ मैं नहीं आन्ती। देखियो, जिनकै काला धन सै उनका काम तो चाल ज्यागा पर म्हारा काम कोण्या चालै। हाथ अर दिमाग दोनूं काम मैं ल्याणे पड़ैंगे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें