आन्डी सद्दाम का ड्रामेटिक तरीके तै दिसम्बर 13 नै उसके अपणे शहर टिकरित के आसपास पकड़या जाणा उड़ै मौजूद बदेशी सेना का बड़ा हौंसला बढ़ावण आला हुया। बुश की सांस टूटण नै होरी थी फेर इसतै उसनै बी आक्सीजन तो मिले गई एक बै। उस पुलिस टुकड़ी का जो उननै ट्रेन करी थी उसका एक तिहाई हिस्सा तो एक दिन का काम पूरा करण तै बी पहलम उननै छोडग्या था।
पहले खाड़ी के युद्ध तै भी पहलम तै सद्दाम अमरीका की हिट लिस्ट मैं था। कई मौक्यां पै अमरीकी प्रोपगेंडा मशीनरी नै उसके मरण की घोषणा कर दी थी। सद्दाम नै सत्ता तै हटावण मैं कई सौ इराकी बिन आई मौत मार दिये बुश नै। पहले खाड़ी युद्ध के मौके पै एक बालकां के भवन पै बम्बबारी करी थी, इस मुगालते मैं कि उड़ै सद्दाम अर उसके साथी लुहकरे सैं। अमरीका के हमले के बखत बी बगदाद के आबादी आले एरिया पै कसूती बम्बबारी करी गई सद्दाम का खातमा करण की खातर। फेर सद्दाम तो नहीं था उड़ै पर बहोत से निर्दोष लोग जरूरी मारे गये थे। अरब डिप्लोमेटां के हिसाब तै सद्दाम के शासन का अन्त उस दिन शुरू होग्या था जिब इराकी सेना नै बिना लड़े बगदाद अमरीका के हवाले कराया। एक डिप्लोमैट नै तो आड़े ताहिं बी कहया बतावै था अक अमरीकन तो चाहवैंए थे उसका जाणा, कुछ इराकी बी दुखी थे उसतै। सद्दाम का पकड़या जाणा कुरद लोगां नै अर शिया लोगां नै इतना बुरा कोण्या लाग्या। इराक की कम्यूनिस्ट पार्टी बी इनकी ए गेल्यां बताई। इसका कारण यो बताया अक सद्दाम नै 20-25 साल मैं इनपै घणे जुलम ढाये थे अर 5000 तै फालतू इनके लोग मार दिये थे। जिब तै सद्दाम अन्डर ग्राउण्ड हुया, जिब तै ओ न्यून न्यून घूमें गया अर बहुत विश्वास आले साथियां पै, के घरआल्यां वै विश्वास बचरया था उसका। टिकरित के निवासी अर सुन्नी लोग उसके हक मैं थे।
सद्दाम के दो बेट्यां का मोसूल मैं छह घंटे की लड़ाई पाछै मारया जाणा बी इस घटना तै पहलम हो लिया था। उन ताहिं बी एक नजदीकी रिश्तेदार जिसके घर मैं वे ल्हुकरे थे धोखा दे दिया। सुणण मैं याहे आवै सै कि सद्दाम ताहिं बी किसे नजदीक के रिश्तेदार नै गच्चा दिया था। सद्दाम की जानकारी देवण आले की खातर बुश नै 25 मिलियन डालर के इनाम की घोषणा कर राखी थी। जयचन्द पहलम बी थे आज बी सैं। जिब सद्दाम नै अपणे दोनूं बेट्यां के मारे जावण के बारे मैं सुण्या तो उसनै कहया बतावैं सैं - जै मेरे सौ बेटे होन्तो तो वे भी लड़ते लड़ते शहीद होन्ते। पकड़े पाछै बी सद्दाम नै अपणे करे औड़ पै पिछतावा नहीं जताया उलटा उसनै कहया बतावैं सैं कि मनै जो कुछ बी करया ओ ठीक करया था अर वो इराक के हक मैं था। कटपूतली इराकी सरकार के एक मैम्बर नै बूझया अक कुवैत पै हमला क्यूं करया था? तो सद्दाम नै जवाब दिया बताया अक हरेक स्वाभिमानी इराकी न्यूं मानैं सैं कि कुवैत इराक का हिस्सा सै। सद्दाम अमरीका के खिलाफ प्रतिरोध का अरब देशां का एक सिम्बल बणग्या था। उसकी हिरासत पाछै अरब स्ट्रीट मैं सन्नाटा छाग्या था। टीवी पै सद्दाम की जो तसबीर दिखाई गई उसतै अरब के लोगां कै और चोट पहुंची। सद्दाम का अन्त पश्चिम एशिया मैं अर मुस्लिम देशां मैं एक और अरब की नामर्दी के निशान के रूप में इतिहास मैं लिख्या जागा।
कई लोगां का मानना सै कि इस पाछै इराक मैं अमरीकी सेना के खिलाफ जंग मैं ढील आज्यागी या बात जमण की कोण्या। अरब देशां के लोग चाहवैं सैं कि अमरीकी फौज ईब इराक नै छोडदे। फेर बुश के मन मैं ईबी काला सै, ओ कोण्या हटावै अपणी फौजां नै। अब बहाने टोहे जावैगा। सद्दाम इस्लामिक कट्टरवाद कै खिलाफ बी था। अरब के लोगां मैं एक आन्डी नेता के रूप मैं सद्दाम नै जागां बणा ली थी। उसनै उस जागां तै तारणा बहोत मुश्किल सै। अमरीका कितनी ए अफवाह फैलाले फेर सद्दाम अरब लोगां के दिलां तै नहीं काढ़ सकदा। इराक मैं ऊंट किस करवट बैठेगा कैहणा मुश्किल सै।
---
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें