फील गुड! माई डियर कंट्रीमैन!
मेरे देश के वासियों फील गुड। क्यूं? क्यूंकि तीन प्रदेशां मैं चुनाव जीते पाछै भाजपा गुड फील कर री सै इस खातर हम सब बी फील गुड करां। इसे फील गुड के माहौल मैं भाजपा चुनाव जीतण का सपना देखै सै। म्हारा थारा सबका इसे करकै गुड फील करना बहोत जरूरी सै। देखो म्हारा शेयर बाजार नई बुलंदियां नै छूवण लागरया सै, फील गुड! तब तक जब तक कि कोए हर्षद मेहता, कोए केतन पारेख थारे म्हारे निवेश नै लेकै उडारी ना भरज्या, तब तक फील गुड! एक नया घोटाला रंधण लागरया सै, फील गुड!
देखो बिदेशी मुद्रा भंडार एक अरब डालर नै पार करग्या, फील गुड! सेठों की तिजोरियां मैं बहोत पीस्सा सै, फेर म्हारे किसे काम का नहीं। इसे ढाल यू सरकार की तिजोरी की बिदेशी मुद्रा सै, बेरा ना म्हारे थारे के काम आवैगी भी अक नहीं फेर बी, फील गुड! तेलगी नै साठ हजार करोड़ का घोटाला कर दिया, फील गुड! बादल साहब नै हजारां एकड़ जमीन बणा ली, फील गुड! उनकी कोट्ठी मैं नब्बै ऐसी लागरे सैं, फील गुड! रंजीत डॉन नै पेपर लीक करकै सौ करोड़ बणा लिये, फील गुड! जूदेव नै मूछां पै ताव दे कै नौ लाख भीतर कर लिए अर पीस्से ताहिं खुदा का दर्जा दे दिया, फील गुड! रक्शा सौद्यां मैं दलाली का पर्दाफाश करण आल्यां का तहलका ठिकाणै ला दिया, फील गुड! सरकारी नौकरियां के थोक विक्रेता रवि सिद्धू नै जमानत मिलगी, फील गुड! असमी अर बिहारी, कितै बिहारी अर मराठी रेलवे की नौकरियां खातर लठमलठा होरैं सैं, फील गुड!
मेरे देश के जवानों अर किसानों, फील गुड! जै तमनै आत्महत्या करनी पड़री सै तो भी, फील गुड! गुड फील करते होंए आत्महत्या करण का न्यारा ए मजा सै, बेरा सै ना? खाद पै सब्सिडी खत्म होगी, फील गुड! थारे ताहिं डीजल म्हंगा कर दिया, फील गुड! नकली बीज अर नकली दवाइयां के अंबार ला दिये, फील गुड! इनके कारण फसल बर्बाद होगी, फील गुड! गिहूं अर धान नहीं बिकता, फील गुड! मंडी मैं आढ़ती थामनै दुत्कारै सैं, फील गुड! बिजली खूब म्हंगी होगी अर कदे कदे आवे सैं, फील गुड! चुनाव सिर पै आ लिए, फील गुड! किसान चैनल शुरु होवण लागरया सै, फील गुड! म्हारे वित्तमंत्री थारी खातर रेवड़ी ले कै आये सैं, फील गुड!
म्हारे देश के प्यारे आदिवासियों थाम क्यूं पाछै रहो सो। किमै तै, फील गुड! थाम भूख तै मरण लागरे सो कोए बात ना, फील गुड! थारी किस्मत बहोत आच्छी सै कि थाम अनाज के भरे औड़ भंडारयां नै देखते औड़ भूख तै मरण लागरे सो, फील गुड! पेडयां की छाल अर पत्ते खावन्ते खावन्ते, फील गुड! आम की गुठलियां नै उबाल कै खाते हुए, फील गुड! वनवासी कल्याण संघ थामनै कट्ठे करण ताहिं जोर लारया सै, फील गुड! ज्यूकर छत्तीसगढ़ मैं आदिवासियां मैं गऊ बांटी जावण लागरी सैं, थारे ताहिं भी एक-एक गावड़ी देवण का वायदा करया जा सकै सै, फील गुड! गौ सेवा करो अर फील गुड! मेरे देश के नौजवानों, छात्रों, युवकों अर युवतियों, फील गुड! म्हारे प्यारे प्रधानमंत्री पाछले पांच साल मैं एक करोड़ लोगां नै रोजगार देवण का वायदा नहीं निभा पाये। बेरोजगारी का मार सहकै बी, फील गुड! शिक्षा महंगी, फीसें बढ़गी, कर्जल्यों अर शिक्षा पाओ, फील गुड!
हड़ताल का अधिकार खोस लिया, फील गुड! डाउन साइजिंग अर छंटनी होवण लागरी, फील गुड! सारा देश बेच खाया, फील गुड! जो बचरया सै उसनै बेचण की तैयारी सै, फील गुड! भ्रष्टाचार की सारी सीमा लांघ दी, फील गुड! गुजरात के दंग्यां मैं हजारों अल्पसंख्यक मारे गए, फील गुड! ईब - फील गुड! फेर च्यार साल ताहिं फील बैड अर फेर पांचमें साल ग्रेट फील करण का एकबै मौका और दिया जागा। शाबाश मेरे देशवासियों! फील गुड!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें