पोटो काम खोटो
वोटां का टोटा हो तै पोटो लियाओ। जिसनै भी यो मन्तर करया सै उसनै चाला पाड़ दिया। म्हारे आडवाणी जी तै न्यारा इसा चाले पाड़ माणस और कौण हो सकै था। इसे मन्तरां के वे सिद्ध सैं। अयोध्या आंदोलन का मन्तर भी आडवाणी जी टोहकै ल्याये थे। जन संघ की स्वर्ण जयंती पै उननै अयोध्या आले मन्तर का कितना गुणगाण करया अर बोले - यो म्हारे, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान बण्या अर इसनै भाजपा ताहिं कुर्सी दिवाई। आडवाणी जी नै बताया सै अक इस पोटो के बी कई फायदे सैं। पोटो होगा तै जनता नै लागैगा अक सरकार काम्मल ढाल आतंकवाद का मुकाबला मंडकै करण लागरी सै। इबै जनता के विश्वास कोनी हो लिया अक म्हारी सरकार आतंकवाद कै खिलाफ साचम साच लड़ै भी सै अक नहीं। ईब ताहिं तै जनता नै योहे देख्या सै अक आतंकवादी म्हारे विमान का अपहरण करकै कंधार मैं ले ज्यावैं सैं अर बदले मैं आतंकवादियां नै छड़वालें सैं। खुद म्हारा विदेश मन्तरी कंधार ताहिं जावै सै। जिस मौलाना मसूद अजहर नै जसवंत सिंह जी कंधार ताहिं छोड्डण गये थे ओहे ईब कश्मीर मैं आतंकवाद फलावण लागरया सै। कश्मीर के जिस आतंकवाद के बारे में भाजपा कह्या करदी अक एक बै कुर्सी थ्याज्या तो चुटकी बजाकै इस आतंकवाद नै खत्म कर देगी। सारे पाप्पड़ बेल कै देख लिए - लाहौर की यात्रा कर ली बस मैं बैठ कै, घाटी मैं युद्ध विराम करकै देख लिया, मुशर्रफ साहब को आगरे मैं न्योंत कै देख लिया, बुश ताहिं शिकायत की चिट्ठी लिख कै देख ली। फेर आतंकवाद टस तै मस नहीं हुआ। पोटो के साहरै भाजपा आपणा मर्द पना दिखाणा चाहवै सै। पोटो का विरोध करण आले विपक्ष नै आतंकवादियां का हिम्माती ठहराया जा सकै सै, जिस पै जी आज्या उस ताहिं देशद्रोही करार दिया जा सकै सै। जै विरोधियां ने देशद्रोह के कलंक तै बचणा सै तो पोटो का समर्थन तो करणा ए पड़ैगा। भाजपा कहवै सै अक पोटो मैं लोटो ना तो हम तमनै बदनाम कर द्यांगे। यो आच्छा तरीका?
इस पोटो के और बी कई फायदे सैं। जै यो पोटो होगा तो अयोध्या की जरूरत कोण्या रहवै फेर। अयोध्या विश्वहिंदू परिषद ताहिं छोड़ दिया भाजपा नै। भाजपा नै अयोध्या की जागां पोटो की कोली भरली दीखै सै उत्तर प्रदेश के चुनाव जीतण खात्तर। ज्यूकर अयोध्या के मुद्दे पै हिंदू वोट बटोरे थे न्योंए इस पोटो पै हटकै हमनै धोखा देवण की तैयारी से अर हम इतने आडू. सां अक धोखे मैं आवण ताहिं त्यार बैठे रहवां सां। पोटो पै भी जनता नै बांटण की पूरी त्यारी सै। उत्तर प्रदेश के चुनाव खात्तर भाजपा धोरै कोए मुद्दा नहीं सै। राजनाथ सिंह आरक्षण मां तै आरक्षण काढ़ के ल्याये सैं फेर ओ भी मुद्दा होन्ता जावण लागरया सै। विश्वहिंदू परिषद के नेता अयोध्या के विवादित परिसर मैं बड़गे थे बवाल खड्या करण खात्तर फेर वाजपेयी जी बोल पड़े अक इस ढालां तो वोट बधण की जागां घट ज्यांगी। वोटां का जबरदस्त टोटा सै ईबकै भाजपा मैं। ज्याहें करकै वोटां का टोटा दूर करण नै पोटो का लंगोटा थाम लिया दीखै सै आडवाणी जी नै।
इस पोटो के और बी कई फायदे सैं। मुसलमानां की इसके साहरै खूब खबर ली जा सकै सै। किसे भी संगठन का मैम्बर बता कै धरद्यो धार पै, कोए बूझनिया नहीं फेर। सिमी पै प्रतिबंध ला दिया अर इब रही सही कसर पोटो पूरी कर देगा। पहलम टाडा मैं भी अल्पसंख्यक ज्यादा धरे गये थे। पाछले नेगजोग तै इसे बात का इशारा करै सैं अक पोटो का शिकार भी मुसलमान फालतू होंगे। इस पोटो के तहत इन प्रैस आल्यां की भी नाड़ सीधी करी जा सकैगी। ये किसे नै गोलते ए कोण्या। इसे ढाल ये ट्रेड यूनियनां आले सैं जो घणी भों-भों करदे हांडैं सैं। देश बेच दिया निजीकरण का विरोध करो। पोटो मैं इनका भी सही इलाज करण का इंतजाम बताया। इन सारी ढाल के नमून्या ताहिं जेल के दरवाजे दिखाये जा सकैं सैं पोटो मैं। ईबकै तै आडवाणी जी इसी मन्तर ल्याये सैं जिसके फायदे ए फायदे सैं नुकसान तो एक बी कोण्या।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें